फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man attacked and killed with a knife in Delhi

थप्पड़ का खौफनाक बदला: सरेराह दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से किया हमला, 20 से ज्यादा वार कर ली जान, बर्बरता देख कांप उठी रूह

Thu, 09 Jun 2022 09:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Jun 2022 09:00 PM IST
सार

सेंट्रल मार्केट मदनगीर में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे घोषित कर दिया। थप्पड़ का बदला लेने के लिए उस पर आरोपियों ने उस पर हमला किया था। पुलिस ने दो नाबालिग को मामले में पकड़ा है।

विज्ञापन
A young man attacked and killed with a knife in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के आंबेडकर नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महज थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए एक युवक की सेंट्रल मार्केट में सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसे दौड़ा-दौड़कर चाकू मारे गए। पीड़ित के ऊपर चाकू से 20 से ज्यादा वार कर उसका शरीर छलनी कर दिया गया। आंबेडकर नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर सेंट्रल पार्क के पंजाबी बाग पार्क से दो आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों आरोपी नाबालिग (दोनों की उम्र 17 वर्ष) है।

विज्ञापन

दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपयायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि सेंट्रल मार्केट मदनगीर में एक युवक को चाकू मारने की सूचना मंगलवार शाम करीब 21.47 बजे मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि नई बस्ती, देवली निवासी मनीष (27) को कई चाकू मारे गए हैं। उसे साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष सेंट्रल मार्केट में चप्पल मार्केट में एक फुटवियर की दुकान पर काम करता था। हत्या का मामला दर्जकर आंबेडकर नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और बुधवार सुबह दो नाबालिग मदनगीर निवासी को पकड़ लिया। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन

पूछताछ में पता लगा कि करीब एक-डेढ़ महीने पहले मनीष का एक किशोर के साथ झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में मनीष व उसके दोस्तों ने एक किशोर को कई थप्पड़ मार दिए थे। पिटाई के बाद से वह मनीष से थप्पड़ मारने का बदला लेना चहाता था। किशोर ने छह जून को अपने एक साथी को पंजाबी पार्क, सेंट्रल पार्क बुलाया और मनीष से बदला लेने की साजिश रची।

ऐसे दिया साजिश का अंजाम
साजिश के तहत वह मंगलवार शाम करीब छह बजे सेंट्रल पार्क पहुंचे। आरोपी किशोर ने अपने एक साथी को सेंट्रल मार्केट की चप्पल मार्केट में भेजा और वह मनीष को बुलाकर लाया। उसने मनीष को बताया कि उसका साथी मामले को निपटाना चहाता है। जैसे ही मनीष सेंट्रल मार्केट पहुंचा दोनों नाबालिगों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उस पर चाकू से सरेराह ताबड़तोड़ वार लिए। मनीष आरोपियों से बचकर भागा, लेकिन आरोपी दौड़ा-दौड़ाकर उस पर चाकू से वार करते रहे। मनीष के ऊपर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए गए और उसका शरीर छलनी कर दिया। चाकू से मनीष के पूरे शरीर पर चाकू से वार किए गए थे। आरोपियों का तीसरी साथ पहले ही मौके से फरार हो गया। आरोपी मनीष को लहुलूहान अवस्था में पड़ा छोड़कर फरार हो गए। लोग मौके पर तमाशा देखते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed