{"_id":"6899f5aa6b6c6d56970ec03e","slug":"a-woman-used-to-smuggle-ganja-from-west-bengal-by-hiding-it-in-her-briefcase-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-100763-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ब्रीफकेस में गांजा छिपाकर पश्चिम बंगाल से लाती थी महिला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ब्रीफकेस में गांजा छिपाकर पश्चिम बंगाल से लाती थी महिला, गिरफ्तार
विज्ञापन
एक करोड़ रुपये का गांजा बरामद, गिरोह विशेष एप के जरिये करता था तस्करी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने पश्चिम बंगाल व ओडिशा से गांंजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने वाली महिला अर्चन मन्ना को गिरफ्तार किया है। वह गांजे को ब्रीफकेस में छिपाकर ट्रेन के जरिये लाती थी। उसके कब्जे से ब्रीफकेस में रखा 12 पैकेटों में पैक 12.55 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये से अधिक है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि आरोपी महिला व उसके गिरोह के साथी गांजा सप्लाई करने के लिए विशेष एप का इस्तेमाल करते थे। इस एप से कॉल लॉग को तुरंत डिलीट कर दिया जाता था। आरोपी के फोन में गांजा खरीदते समय उसकी गुणवत्ता के बारे में बात करते हुए वीडियो मिले हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि महिला एसआई रंजना को ओडिशा-पश्चिम बंगाल-दिल्ली मार्ग से दिल्ली में ट्रेन के माध्यम से गांजा की आपूर्ति में शामिल व्यक्ति के बारे में 16 जून को सूचना मिली। इंस्पेक्टर पवन कुमार व महिला एसआई रंजना की टीम ने आरोपी महिला पर कश्मीरी गेट रेलवे स्टेशन पर नजर रखना शुरू किया। आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर रेलवे प्लेटफॉर्म से निकल गई थी। अर्चन मन्ना को उसकी बेटी व बेटी के बच्चों के साथ आश्रम फ्लाईओवर पर एक ऑटो में उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अपने घर गोविंदपुरी जा रही थी। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर गिरोह के अन्य बदमाशों की जानकारी जुटा रही है।
-- -- -
पति की 20 साल पहले हो गई थी मौत
मूल रूप से कोलकाता निवासी आरोपी अर्चना मन्ना के पति का देहांत 20 साल पहले हो गया था। वह 2014 में अपने चाचा के साथ दिल्ली आई और यहां काम करने लगी। गोविंदपुरी में रहने वाली उसकी एक सहेली के माध्यम से उसे गांजा सप्लाई पर आसानी से पैसे कमाने के बारे में पता चला। उसे प्रत्येक सप्लाई के लिए 10,000 रुपये की पेशकश की गई थी। जून 2025 में उसने गांजा सप्लाई शुरू कर दी थी।