फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A woman suffered burn injuries after two biker allegedly threw acid on her in Ghaziabad

सिरफिरे प्रेमी ने कहा-'मेरे साथ नहीं रहेगी तो किसी के साथ भी नहीं रहेगी' और फिर...

Tue, 21 Aug 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 21 Aug 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
A woman suffered burn injuries after two biker allegedly threw acid on her in Ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कविनगर थाना इलाके के संजय नगर में सोमवार शाम को स्कूटी सवार महिला पर हुआ एसिड अटैक के पीछे अवैध संबंधों का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


महिला के पति ने खुद पुलिस को दी तहरीर में राहुल नाम के युवक को नामजद कराया है। पीड़िता के परिजनों की मानें तो 30 जुलाई को राहुल ने महिला के घर जाकर उस पर अपने साथ रहने का दबाव बनाया था। 
विज्ञापन


आरोपी ने धमकी दी थी कि ‘मेरे साथ नहीं रहेगी तो फिर वह किसी के भी साथ नहीं रहेगी’। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस को इसके अलावा भी कई अहम सुराग मिले हैं। एसएसपी का कहना है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में तेजाब पीड़िता डायटीशियन का इलाज करने वाले डॉक्टर के मुताबिक महिला का शरीर 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है। उसका आधा चेहरा, पेट, कमर, हाथ और पैर झुलसे हैं। हालत गंभीर है। 
 

A woman suffered burn injuries after two biker allegedly threw acid on her in Ghaziabad

वहीं अस्पताल पहुंचे एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि जांच में एक व्यक्ति से रंजिश की बात सामने आ रही है। पीड़िता के पति ने कविनगर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले राहुल गर्ग नाम के व्यक्ति को नामजद कर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

पीड़िता के पति के मुताबिक राहुल का उनसे पहले विवाद भी हुआ था। 30 जुलाई को राहुल उनके घर पहुंचा और पीड़िता को धमकाया था। उसने चेतावनी दी थी कि अगर वह उसके साथ नहीं रहेगी तो फिर किसी के भी साथ नहीं रहेगी। 

हालांकि पीड़िता ने पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस अवैध संबंधों के एंगल पर भी जांच कर रही है। इसके अलावा भी कुछ अहम सुराग मिले हैं। 

तेजाब से हमला करने वाले आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस सभी की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर 326 ए में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

तमाशबीन बने रहे लोग, तड़पती रही पीड़िता

A woman suffered burn injuries after two biker allegedly threw acid on her in Ghaziabad
जब युवकों ने महिला पर तेजाब फेंका तो आसपास काफी संख्या में लोग थे, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब सात से आठ मिनट तक पीड़िता सड़क पर पड़ी तड़पती रही। इसके बाद अनुज नाम का एक युवक आया। 

उसने मदद की। वह दौड़कर दूध लाया और महिला के शरीर पर डाला। इसी दौरान आशीष नाम का ऑटो चालक पहुंचा और उसने महिला को ऑटो में राजनगर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। 

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तेजाब फेंकने से पहले बाइक सवार दोनों युवकों ने महिला को रोककर कुछ कहासुनी भी की। दोनों ने अपने हेलमेट भी उतारे थे। अचानक तेजाब गिरने से महिला भागी, लेकिन कुछ ही दूरी पर गिर गई। 
 

मोहननगर ऑटो में लड़की पर हुआ था तेजाब से हमला 

A woman suffered burn injuries after two biker allegedly threw acid on her in Ghaziabad
20 मार्च 2018 को मोहन नगर चौराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो सवार एक बैंककर्मी साहिबाबाद निवासी युवती पर एसिड फेंक दिया था। एसिड से युवती समेत ऑटो में सवार छह लोग झुलस गए थे। उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां से युवती की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को छुट्टी दे दी गई थी।  

रोक के बाद भी बिक रहा है तेजाब, पुलिस प्रशासन मौन 

A woman suffered burn injuries after two biker allegedly threw acid on her in Ghaziabad
बाइक  सवार दो युवकों ने जिस तरह से आसानी से एसिड से अटैक किया है उससे पुलिस प्रशासन पर की सतर्कता पर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार बढ़ रहे एसिड अटैक के मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एसिड की गली मोहल्लों और दुकानों पर बिक्री पर रोक लगा दी थी। दोनों युवकों को कहां से एसिड मिला इस पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed