{"_id":"5b44fa4e4f1c1b5d478b5cf7","slug":"a-woman-killed-his-husband-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पति को मार डाला, सामने आया ऐसा सच चौंक गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पति को मार डाला, सामने आया ऐसा सच चौंक गई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने अपने पति की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। जब पुलिस ने जांच की तो ऐसा सच सामने आया कि पुलिस भी हैरान रह गई। घटना देश की राजधानी नई दिल्ली की है।
फतेहपुरबेरी थाना इलाके में पत्नी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पति की हत्या कर दी। पति पर हमला कर पत्नी घर से बाहर की तरफ भागी और पड़ोसियों से पानी मांगा। पति के लहूलुहान होने की बात कहकर वह बेहोश हो गई।
पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि महिला का एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चुटकी (26) पति राणा के साथ मकान नंबर 309, एच ब्लाक आया नगर में रहती है। दोनों की करीब तीन वर्ष पहले शादी हुई थी।

दोनों के कोई बच्चा नहीं है। दोनों ही पश्चिमी बंगाल के रहने वाले हैं। पति राणा बेलदार का काम करता था। राणा शराब पीने का आदी था। दंपती के बीच शराब पीने को लेकर आए दिन झगड़ा होता था।
रविवार व सोमवार की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े में दोनों ने एक-दूसरे पर वार करना शुरू कर दिया। चुटकी ने चाकू से पति के सिर व गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। जिससे राणा लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा।
घायलावस्था में चुटकी घर से बाहर की तरफ भागी। उसने पड़ोसियों से पानी मांगा और उसके बाद बेहोश हो गई। पड़ोसियों ने रात दो बजे इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने दोनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने राणा को मृत घोषित कर दिया। चुटकी को काफी चोटें आई हैं। वह अभी ट्रामा सेंटर में भर्ती है। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।