{"_id":"69caa0e4f42a2d74f90b4d29","slug":"a-woman-clashed-with-chain-snatchers-the-miscreants-stabbed-her-but-did-not-let-her-go-and-people-remained-spectators-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130184-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चेन स्नेचरों से भिड़ी महिला, बदमाशों ने चाकू मारा फिर भी नहीं छोड़ा, तमाशबीन बने रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चेन स्नेचरों से भिड़ी महिला, बदमाशों ने चाकू मारा फिर भी नहीं छोड़ा, तमाशबीन बने रहे लोग
विज्ञापन
-दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क एरिया की वारदात, तमाशबीन रहे लोग, महिला अकेली बदमाशों जूझती रही, बाद में फरार हुए बदमाश, महिला खुद ही पहुंची अस्पताल
-बाद में पहुंची थाने, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर किया मामला दर्ज, कई टीम बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू की, बदमाशों की बाइक एरिया से बरामद
-पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज हुई सोशल मीडिया वायरल, पुलिस जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का कर रही दावा, सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान का रही प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में रविवार की शाम 34 साल की महिला दो बदमाशों से भिड़ गई। महिला को अकेला देखकर बदमाशों ने उसकी चेन जिसमें हीरे भी लगे हुए थे, छीनने का प्रयास किया। महिला हिम्मत नहीं हारी और बदमाशों से लोहा लेती रही। इस बीच बदमाश ने महिला पर चाकू से हमला करके उसे जमीन पर गिरा भी दिया। लेकिन बदमाश इसके बाद भी चेन छीनने में कामयाब नहीं हुए। शोर-शराबा हुआ तो कुछ लोग वहां पहुंचे जरूर, लेकिन वह महिला को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बात न बनने पर बदमाश बिना चेन के ही अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए। इसके बाद महिला उठी और उसने लोगों को मदद न करने पर फटकार लगाई। पुलिस के अनुसार उनके पति सोसायटी के अंदर चले गए थे।
घटना के बाद महिला खुद ही अस्पताल पहुंची और अपना इलाज कराया। बाद में उसने खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को खबर दी। पीड़िता की शिकायत पर सीआर पार्क थाना पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर लिया। तीन टीमों का गठन कर बदमाशों की बाइक को भी एरिया से बरामद किया है। अब पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
उधर पूरी वारदात का एक मिनट 13 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। पुलिस ने पास एक सोसायटी में लगे कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश में दिल्ली-यूपी और हरियाणा में छापेमारी की जा रही है।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि वारदात रविवार शाम करीब 4 बजे सीआर पार्क के बंगिया समाज के पास हुई। पीड़िता सीआर पार्क एरिया में रहती हैं और प्राइवेट नौकरी करती हैं। शाम के समय वह अकेली पैदल अपने घर की ओर जा रही थीं, तभी यह वारदात हुई।
अकेली लड़ती रही महिला, किसी ने नहीं की मदद : वारदात के समय महिला शोर मचाती है तो पास की सोसायटी से पहले एक-दो लोग बाहर निकलते हैं। इसके बाद पांच-छह लोग खड़े होकर महिला को आरोपियों से भिड़ते देखते रहते हैं। कोई भी उसकी मदद का साहस नहीं जुटा पाता। इस बीच सड़क पर कुछ डिलीवरी बॉय भी गुजरते हैं, लेकिन वह भी महिला की मदद नहीं करते। करीब एक मिनट बाद बदमाश खुद ही चले जाते हैं। बाद में महिला तमाशबीन लोगों की ओर इशारा करके कुछ कहती भी है। इसके बाद भी कोई उसके पास नहीं जाता। बाद में पीड़िता खुद ही वहां से चली जाती है।