{"_id":"5a9cb8f34f1c1be13b8b6164","slug":"a-wanted-criminal-criminal-killed-in-police-encounter-at-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक और बदमाश ढेर, पुलिस ने एनकाउंटर में मारा 50 हजार का इनामी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक और बदमाश ढेर, पुलिस ने एनकाउंटर में मारा 50 हजार का इनामी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 06 Mar 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में एनकाउंटर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी हैं। पुलिस बदमाशों के सफाए में लगी है। पुलिस ने बुलंदशहर में एक बदमाश को मार गिराया है।
मुठभेड़ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुई। पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश अमित उर्फ कलुआ को ढेर कर दिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। नगरपालिका ठेकेदार जगवीर के मुख्य हत्यारोपी अमित पर विभिन्न थानों में लूट, डकैती और हत्या के 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।
सिकंदराबाद की जोखाबाद चौकी क्षेत्र में पुलिस देर रात हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी गाजियाबाद की ओर से आ रही स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार बैरियर तोड़कर बुलंदशहर की ओर भागने लगे।
दरोगा प्रमोद कुमार ने सिकंदराबाद कोतवाल को सूचना दी। पुलिस ने कार सवारों का पीछा किया तो बदमाशों ने सुखलापुर तिराहे पर कार को कच्चे रास्ते पर मोड़ दिया। उसके बाद पुलिस ने सिरौंधन रोड स्थित बराल टी प्वाइंट पर बदमाशों की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
स पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक गोली सिकंदराबाद कोतवाल की बुलेट प्रूफ जैकेट में धंस गई। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश अमित (28) पुत्र स्वर्गीय दरयाव सिंह निवासी गांव प्राणगढ़ थाना सिकंदराबाद वहीं गिर पड़ा, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। एसएसपी मुनीराज जी ने कहा कि मुठभेड़ में अमित के ढेर होने के बाद उसके साथी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।