फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a walnut can help you keep away from many disease

अखरोट के इस गुण को जानने के बाद आप भी हो जाएंगे इसे खाने को मजबूर

Wed, 01 Nov 2017 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Nov 2017 04:22 PM IST
सार

एक अखरोट भगा सकता है कई बीमारियां
-हर दिन भोजन के साथ एक अखरोट खाना जरूरी                  
-आहार विशेषज्ञों का दावा, न होगा मधुमेह, न होगा हाइपरटेंशन                  
 

विज्ञापन
 a walnut can help you keep away from many disease
अखरोट

विस्तार

आमतौर पर व्यक्ति महीने या सप्ताह में कभी कभार ही अखरोट का सेवन करता है। जबकि आहार विशेषज्ञों की मानें तो हर दिन अखरोट खाने से कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। हाइपरटेंशन, मधुमेह, मोटापा, आंख और ह्दय संबंधी अन्य बीमारियों को इससे रोका जा सकता है।

विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली में कैलीफोर्निया वालनट कमीशन (सीडब्ल्यूसी) की ओर से एक परिचर्चा रखी गई थी, जिसमें विदेशों के अलावा भारतीय विशेषज्ञों ने भी सहभागिता की। इस दौरान अखरोट के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा की गई।
विज्ञापन


साथ ही कुछ शोध भी प्रस्तुत किए गए, जिनके जरिए अखरोट की उपयोगिता समाज में और भी ज्यादा होना बताई गई। एम्स की पूर्व मुख्य डायटीशियन डॉ. रेखा शर्मा बताती हैं कि भारतीय इतिहास में अखरोट की उपलब्धियों को सदियों पहले ही शामिल कर लिया गया था।    

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर में मैटाबॉलिक सिंड्रोम पर पड़ता है सीधे प्रभाव

 a walnut can help you keep away from many disease
अखरोट - फोटो : getty images

कोई व्यक्ति भोजन के वक्त एक अखरोट भी सेवन करता है तो उसके शरीर में मैटाबॉलिक सिंड्रोम पर सीधे प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर शहरी इलाकों के लोगों के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं है।

भागदौड़ और असंतुलित जीवनशैली की वजह से ये लोग आए दिन बीमारियों की गिरफ्त में जा रहे हैं। शर्मा ने एक शोध का हवाला देते हुए बताया कि भारत दुनिया भर में मोटापे को लेकर तीसरे नंबर पर आता है। जबकि इससे ऊपर यूएस और चीन हैं।

उधर, इस परिचर्चा के अध्यक्ष और हार्ट विशेषज्ञ डॉ. एच के चोपड़ा ने बताया कि अखरोट में चार ग्राम प्रोटीन, दो ग्राम फाइबर के साथ-साथ बेहतर गुणवत्ता वाले मैग्नीशियम तत्व मौजूद हैं। उन्होंने ये भी बताया कि इस परिचर्चा का उद्देश्य देश में अखरोट बाजार को बढ़ावा देना है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वस्थ्य रह सकें।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed