'मैंने मीडिया को सब बता दिया, तुम्हारा खेल खत्म'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनंदा पुष्कर केस में शशि थरूर के खास नौकर नारायण से पुलिस पूछताछ के बाद एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस के अनुसार नारायण ने बताया है कि सुनील साहब नाम का एक व्यक्ति सुनंदा की मौत से दो दिन पहले होटल लीला में सुनंदा के साथ ही था।
नारायण ने बताया कि सुनील ने सुनंदा को कुछ ट्वीट और मैसेज कॉपी करने में मदद की थी। हालांकि इस सुनील नाम के व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है। नारायण का यह भी दावा है कि सुनंदा ने इसके बाद थरूर को बुलाकर उसे धमकाया भी।
सुनंदा ने थरूर से कहा कि अब उसका खेल खत्म हुआ और उसने मीडिया को सब कुछ बता दिया है। लेकिन बता दें कि सुनंदा ने यहां किस बारे में कहा था, ये पता नहीं चला है।
नवंबर में भी हुई थी नारायण से पूछताछ
नारायण, सुनंदा की मौत से पहले तक सुनंदा और थरूर का बेहद करीबी और विश्वासपात्र था। इस केस में उसकी गवाही को बेहद अहम माना जा रहा है। बृहस्पतिवार को नारायण को एसआईटी ने हिमाचल प्रदेश से पूछताछ के लिए बुलाया है।
नारायण को पुलिस ने पिछले साल नवंबर में भी बुलाकर गहन पूछताछ की थी। उस वक्त उसने 16 व 17 जनवरी 2014 में हुई घटनाओं का विस्तार से ब्यौरा दिया था। नारायण ने पुलिस को थरूर दंपति के बीच दुबई में हुई लड़ाई के बारे में भी बताया।
नारायण ने ये भी बताया की सुनंदा की मौत से एक दिन पहले रात में थरूर और सुनंदा का झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों की बातचीत बंद थी। नारायण ने आखिरी बार सुनंदा को 17 जनवरी की दोपहर में होटल के कमरे में सोते हुए देखा था।