फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A village gave more than 100 players to national kabaddi team.

ये गांव राष्ट्रीय टीम को दे चुका है सैंकड़ों खिलाड़ी

Thu, 23 Jul 2015 10:07 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
A village gave more than 100 players to national kabaddi team.

निजामपुर... दिखने में दिल्ली से सटे अन्य साधारण गांवों की तरह ही। टूटी सड़कें, सुविधाओं का अभाव। फिर भी कुछ तो ऐसा है, जो इस गांव का सीना गर्व से चौड़ा कर देता है।

विज्ञापन


देश की राजधानी से 36 किलोमीटर की दूरी पर बसे इस गांव से बस एक ही आवाज आती है...कबड्डी, कबड्डी, कबड्डी। यहां कबड्डी का इतिहास बरसों पुराना है।

3000 जनसंख्या वाले इस गांव के हर शख्स का दिल कबड्डी के लिए धड़कता है। भारतीय कप्तान और अर्जुन पुरस्कार विजेता राकेश कुमार समेत कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने गांव का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन


जबकि प्रो कबड्डी टीम दबंग दिल्ली के डिफेंडर अमित सिंह छिल्लर और मनजीत छिल्लर समेत 100 से ज्यादा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम के कप्तान भी इसी गांव से

A village gave more than 100 players to national kabaddi team.

दबंग दिल्ली के डिफेंडर अमित छिल्लर इसी गांव से हैं और उन्होंने लीग के पहले संस्करण में शानदार प्रदर्शन कर अपने गांव के सुनहरे इतिहास में एक और पन्ना जोड़ा था।

पिछले साल वह 29 अंक हासिल कर शीर्ष 20 डिफेंडरों में शुमार हुए। दो बार उन्हें सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के पुरस्कार से भी नवाजा गया। भारतीय टीम के कप्तान और अर्जुन पुरस्कार विजेता राकेश कुमार भी इसी गांव से हैं हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले मैं निजामपुर में था और सभी ने मुझे शुभकामनाएं दी। सभी की आंखों में एक जोश मुझे साफ दिख रहा था। न सिर्फ मेरा परिवार बल्कि पूरा गांव ही अपने सारे काम जल्द निपटाकर कबड्डी के मुकाबले देखने के लिए उत्सुक रहता है। -अमित छिल्लर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed