फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A truck crushed a mother and son on a scooter, resulting in the death of the mother.

Delhi NCR News: स्कूटी से जा रहे मां-बेटे को ट्रक ने कुचला, मां की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सराय रोहिल्ला में स्कूटी से जा रहे मां-बेटे को एक ट्रक ने कुचल दिया। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान मोनिका के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया था।
उत्तरी जिला डीसीपी राजा बाठियां ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11:35 बजे पुलिस को गुलाबी बाग गुरुद्वारा के पास सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 45 साल की महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी थी जबकि उसका 17 साल के बेटे को मामूली चोट लगी थी। पुलिस ने तुरंत उन्हें पास में दीप चंद बंधु अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान प्रताप नगर निवासी मोनिका के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बेटे ने बताया कि वह प्रताप नगर का रहने वाला है। परिवार में भाई, बहन और मां थीं। उसके पिता का देहांत हो चुका है। उसकी मां प्रताप बाग में रेहड़ी पर टिक्की बेचती थी। वह और उसके भाई बहन मां की मदद करते थे। वह मां के साथ स्कूटी पर जा रहा था। गुलाबी बाग गुरुद्वारा के सामने पहुंचा, तभी शास्त्री नगर की तरफ से एक ट्रक आया और पीछे से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी मां और वह नीचे गिर गए। उसकी मां के सिर के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक समेत वहां से भाग गया। मृतका के बेटे के बयान पर सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed