फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A trial to deal with the problem of jam resulted in a 5-kilometer long jam

 जाम की समस्या से निपटने के ट्रायल ने दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर लगाया 5 किलोमीटर लंबा जाम

Tue, 27 Feb 2018 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 27 Feb 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
 A trial to deal with the problem of jam resulted in a 5-kilometer long jam
jaam - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर जाम की समस्या से निपटने के लिए शुरू की गई ट्रायल सोमवार को लोगों पर भारी पड़ा। जाम से निजात दिलाने का ट्रायल ही जाम का कारण बना। सोमवार को 05 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा। जिसमें करीब 5000 गाडिय़ां फंसी रही। शाम से लेकर रात तक एक्सप्रेस-वे पर वाहन रेंगते रहे। अधिक गाडिय़ों की वजह से ट्रैफिक दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से लेकर साइबर हब तक जाम रहा। 

विज्ञापन


ट्रायल के तहत गुरुग्राम में अलग-अलग क्षेत्रों के वाहनों को अलग-अलग लेन से एक्सप्रेस-वे व सर्विस रोड से निकालने की योजना थी, लेकिन योजना की जानकारी लोगों तक नहीं पहुंचने के कारण गाडिय़ां जाम का सबब बनी। सोमवार को जाम शाम चार बजे से ही लगना शुरू हो गया था। इसके अलावा टोल पर टैक्स देने वाले वाहनों के लिए अलग लेन रिजर्व की गई थी, लेकिन उस लेन में भी बिना टैक्स देने वाले वाहन घुस गए। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर पुराने सरहौल टोल से आगे निकलते ही वाहनों के बाहर सर्विस लेन पर जाने के लिए बाहर निकलते थे। इससे एक्सप्रेसवे वाले वाहन कापसहेड़ा व रजोकरी फ्लाईओवर के नीचे से जाने के लिए बाहर निकलते थे। साथ ही उद्योग विहार व शंकर चौक की ओर से आने वाले वाहन इस एग्जिट से एक्सप्रेसवे पर एंट्री लेते थे। एमसीडी टोल पार करने वाले व्यवसायिक वाहन भी इसी प्वाइंट से एक्सप्रेसवे पर एंट्री लेते थे। इससे जाम होता था। ट्रायल के दौरान इसे बंद कर दिया। इससे लोगों को समझ ही नहीं आया और जाम की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये हैं बदलाव

 A trial to deal with the problem of jam resulted in a 5-kilometer long jam
jaam - फोटो : अमर उजाला

 

-जयपुर की ओर से आने वाले वाहन रजोकरी फ्लाईओवर से पहले ही निकासी से नीचे चले जाते थे। यह प्वाइंट बंद कर दिया गया है।
-अब वाहन शंकर चौक फ्लाईओवर खत्म होते ही लेफ्ट लेकर सर्विस लेन पर आएंगे और आखिरी की दो लेन से आगे जा सकेंगे।

-दिल्ली एमसीडी टोल देने के बाद व्यवसायिक वाहन दो लेन से होकर एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे। इसके आगे की निकासी को बंद कर दिया गया है। 
-एमसीडी टोल पार करने के बाद वाहन उद्योग विहार की ओर आकर एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए दाएं मुड़ते थे। अब इन वाहनों को रजोकरी फ्लाईओवर के नीचे से एक्सप्रेसवे पर जाना होगा।

हीरा सिंह, एसीपी ट्रैफिक ने कहा पहले दिन लोगों को थोड़ी समस्या हुई है। मंगलवार से लोग इस नए बदलाव से वाकिफ हो जाएंगे। जिससे उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और जाम की स्थिति भी नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed