{"_id":"d67d7dc8cefadbeee4158f7cd2104c71","slug":"a-trainee-pilot-died-in-plane-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेन एक्सिडेंट में ट्रेनी पायलट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेन एक्सिडेंट में ट्रेनी पायलट की मौत
अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Updated Thu, 26 Dec 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के बिरसी एयरफील्ड से उड़ान भरते ही लापता हुए दो सीटों वाले विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गिरने की खबर है।
विज्ञापन
हादसे में उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी विमान के प्रशिक्षु पायलट सुहैल अंसारी को अपनी जान गंवानी पड़ी।
छिंदवाड़ा के एसपी पुरुषोत्तम शर्मा के मुताबिक, महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय उड्डयन प्रशिक्षण संस्थान के इस विमान को लेकर 19 वर्षीय अंसारी ने मंगलवार को 12:30 बजे बिरसी एयरफील्ड से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
इसे 2:45 बजे लौटना था। मगर, रास्ते में कोहरा होने की वजह से उनका विमान छिंदवाड़ा में सीताडूंगरी के पास की पहाड़ियों से जा टकराया।
हालांकि, उड़ान भरते ही विमान का एयर कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया था। सीताडूंगरी के पास के गांव पंधान के निवासियों ने बुधवार सुबह विमान हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विमान के मलबे के पास से ही अंसारी का शव बरामद किया गया। विमान को रायबरेली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से लिया गया था। उल्लेखनीय है कि हर साल जाड़ों में कोहरे की वजह से रायबरेली के ट्रेनी पायलट बिरसी एयरफील्ड आते हैं और विमान उड़ाने का प्रशिक्षण लेते हैं।