फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a teacher molested a class VII student In Delhi

दिल्ली में शिक्षक बना शैतान: सातवीं कक्षा की छात्रा से की छेड़छाड़, आत्मरक्षा का गुर सिखाता था आरोपी

Fri, 06 Sep 2024 09:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 06 Sep 2024 09:15 PM IST
सार

पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए 45 साल के आरोपी शिक्षक सतीश को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि शिक्षक स्कूल का नियमित शिक्षक नहीं है।

विज्ञापन
a teacher molested a class VII student In Delhi
दिल्ली में शिक्षक बना शैतान - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में 11 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने आत्मरक्षा का गुर सिखाने वाले शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12.12 बजे पुलिस को सरकारी सर्वोदय कन्या विद्यालय एच ब्लॉक सुल्तानपुरी की 7वीं कक्षा की 11 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूल में छात्रा के परिजन मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने फोन कर बताया कि आत्मरक्षा कक्षा के दौरान शिक्षक ने उसके साथ छेड़छाड़ किया है। वह स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल से इसकी शिकायत की। लेकिन प्रिंसिपल ने इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद उनलोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस दौरान उसके परिचित भी घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल पहुंच गए और वहां हंगामा करने लगे।

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों को लेकर थाने पहुंची। जहां पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग करवाई। जिसमें छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षक ने उसे अनुचित तरीके से छुआ है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया। फिर पुलिस ने उसके बयान पर शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए 45 साल के आरोपी शिक्षक सतीश को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि शिक्षक स्कूल का नियमित शिक्षक नहीं है। वह एक एनजीओ के माध्यम से नि:शुल्क आत्मरक्षा कक्षाएं संचालित कर रहा था। पुलिस आरोपी शिक्षक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed