फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A suspected thief allegedly beaten to death by a mob after mob caught him sneaking into a house

दिल्ली: पांडव नगर में चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2020 06:06 PM IST
प्राची प्रियम पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 11 Jun 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
A suspected thief allegedly beaten to death by a mob after mob caught him sneaking into a house
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली के पांडव नगर में भीड़ ने एक व्यक्ति को चोरी के शक में पीट-पीटकर मार दिया। गुरुवार को पुलिस ने जानकारी दी कि पांडव नगर स्थित एक घर में ताकझांक करते पकड़े जाने पर भीड़ ने युवक को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान सलमान नाम के व्यक्ति के तौर पर की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना बीते 9 जून तड़के चार बजे की है। सलमान एक अन्य व्यक्ति के साथ पांडव नगर के सी ब्लॉक में एक घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें देख लिया और उनपर हमला कर दिया। हालांकि सलमान का साथी मौके पर से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बाद में उन्हें सलमान गंभीर हालत में एक नाले में पड़ा मिला। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। इसके बाद फिर से उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) जसमीत सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजेश कुमार नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed