फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A sudden explosion happened in a bag full of crackers at Rasulpur village in Delhi

बारात में आतिशबाजी के दौरान थैले में धमाका, चार घायल 

Tue, 26 Feb 2019 03:35 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 26 Feb 2019 03:35 AM IST
विज्ञापन
A sudden explosion happened in a bag full of crackers at Rasulpur village in Delhi
बारात (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : DJ Jazz

दिल्ली में कंझावला के रसूलपुर गांव में रविवार रात घुड़चढ़ी के दौरान अचानक जोरदार धमाका होने से अफरातफरी मच गई। धमाका पटाखे से भरे एक थैले में हुआ। हादसे में एक बच्चा समेत चार लोग घायल हो गए और आस पास के इलाके में मकानों में लगे शीशे चकनाचुर हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद तीन लोगों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजेंद्र सपरिवार रसूलपुर गांव में रहता है। वह दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। रविवार को उसके बेटे की शादी थी। घुड़चढ़ी के दौरान बारात में मौजूद लोग बैंड पर डांस करने लगे और एक शख्स पाइप से पटाखे चला रहा था। अचानक एक चिंगारी पटाखे के थैले मेें गिरी और जोरदार धमाका हो गया।
विज्ञापन


पूछताछ में स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि हादसे के दौरान बम फोडने वाला शख्स लोहे की पाईप में बारूद डालकर हवा में फोड़ रहा था। जिससे काफी तेज आवाज के साथ ही आग की लपटें निकल रही थी। इसी दौरान चिंगारी थैले में जा गिरी और जोरदार धमाका हो गया। घटना के समय कुछ महिलाएं भी मौजूद थी जिसके कपड़े में आग लग गई। जिसे फौरन ही बुझा दिया गया। फिलहाल पुलिस एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed