{"_id":"687e5f5b2a4e7a8d610ea0db","slug":"a-student-travelling-on-a-bike-with-a-girl-was-attacked-with-a-sharp-weapon-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: युवती के साथ बाइक पर घूम रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: युवती के साथ बाइक पर घूम रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Mon, 21 Jul 2025 09:10 PM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:10 PM IST
सार
पीड़ित ने अक्षत शर्मा नामक युवक को हमले के लिए नामजद करवाया है। पुलिस के मुताबिक, हर्ष परिवार के साथ डी-पार्क, पांडव नगर इलाके में रहता है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। छात्र एक युवती के साथ बाइक पर घूम रहा था। इस बात पर आरोपी आग बबूला हो गया।
विज्ञापन
उसने धमकी देकर छात्र को युवती से दूर रहने के लिए कहा और हमला कर दिया। बाद में वह मौके से फरार हो गया। पीड़ित हर्ष भाटी (21) को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उसका बयान लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़ित ने अक्षत शर्मा नामक युवक को हमले के लिए नामजद करवाया है। पुलिस के मुताबिक, हर्ष परिवार के साथ डी-पार्क, पांडव नगर इलाके में रहता है। वह गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, नोएडा में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन
17 जुलाई की शाम को वह अपनी महिला दोस्त के साथ बाइक से मेरठ-एक्सप्रेसवे होता हुआ घर की ओर जा रहा था। इस बीच रास्ते में उसे अक्षत शर्मा नामक युवक मिला। आरोपी ने उसे युवती से दूर रहने के लिए कहा और अचानक धारदार हथियार निकालकर हर्ष पर हमला कर दिया। आरोपी ने उसकी गर्दन पर दो बार वार किया। तीसरी बार में पीड़ित ने उससे हथियार छीन लिया। इसके बाद वह भाग गया।