फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A speeding truck hit the bus from behind, three people died in the accident

नींद की झपकी और तीन जिंदगियां खत्म: तेज रफ्तार ट्रक ने बस में मारी टक्कर, डिक्की से सामान निकाल रहे 3 की मौत

Tue, 10 Dec 2024 04:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Dec 2024 04:45 AM IST
सार

मृतकों की पहचान बस कंडक्टर घड़िया, फर्रुखाबाद, यूपी निवासी अभिषेक पुत्र ओमपाल सिंह (19), गांव ब्रंपुर, जिला- एटा, यूपी निवासी निधि पत्नी गौरव (20) और गांव ब्रंपुर, जिला- एटा, यूपी निवासी कांता देवी पत्नी सुरेन्द्र दयाल(50) के रूप में हुूई। दोनों महिलाएं सास-बहू हैं।

विज्ञापन
A speeding truck hit the bus from behind, three people died in the accident
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी जिले के वसंतकुंज(नार्थ ) थाना क्षेत्र में एनएच-48 पर सोमवार तड़के भीषण सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं निधि पत्नी गौरव व कांता देवी पत्नी सुरेन्द्र दयाल और बस के कंडक्टर अभिषेक की मौत हो गई। यह लोग बस की पीछे की डिक्की से सामान निकाल रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इससे दोनों ही मृतक बस और ट्रक के बीच बुरी तरह पिस गए। ट्रक चालक तौफीक पुत्र सोहराब भी ट्रक के केबिन में फंस गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद केबिन को काटकर उसे बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वसंतकुंज(नार्थ ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रक चालक को झपकी लग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार तड़के लगभग 04:45 बजे वसंतकुंज(नार्थ ) थाना पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर एसआई रिषिकांत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें एनएच-48 पर लोहमोड होटल के सामने गुरुग्राम की ओर सड़क किनारे अशोक लीलैंड बस व ट्रक दुर्घटनाग्रस्त मिले। पुलिस टीम को घटनास्थल पर दो महिलाएं व एक व्यक्ति का शव मिला। चालक सीट पर फंसा हुआ पाया गया।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान बस कंडक्टर घड़िया, फर्रुखाबाद, यूपी निवासी अभिषेक पुत्र ओमपाल सिंह (19), गांव ब्रंपुर, जिला- एटा, यूपी निवासी निधि पत्नी गौरव (20) और गांव ब्रंपुर, जिला- एटा, यूपी निवासी कांता देवी पत्नी सुरेन्द्र दयाल(50) के रूप में हुूई। दोनों महिलाएं सास-बहू हैं।

फर्रुखाबाद से दिल्ली आई थी बस
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये बस फर्रुखाबाद से दिल्ली के कापसहेड़ा आई थी। महिपालपुर में बस एनएच-48 पर मृतक निधि व कांता देवी को उतारने सड़क किनारे रुकी थी। बस कंडेक्टर अभिषेक दोनों महिलाओं का सामान बस की पीछे डिक्की से उतरवा रहा था। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपे वसंतकुंज नार्थ थाना पुलिस ने तीनों ही शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर उनके परिवार को सौंप दिए। परिजन शवों को लेकर सोमवार शाम को यूपी के लिए रवाना हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed