{"_id":"6af87281487516010302d209","slug":"a-skill-inherited-yet-the-next-generation-did-not-take-it-up-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-163297-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: विरासत में मिला हुनर, लेकिन अगली पीढ़ी ने नहीं थामा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: विरासत में मिला हुनर, लेकिन अगली पीढ़ी ने नहीं थामा हाथ
विज्ञापन
संकट में पारंपरिक कलाएं
मशीनों से बने सस्ते उत्पादों और सीमित बाजार ने बढ़ाई मुश्किलें, रोजगार के बेहतर अवसर नहीं मिलने से युवा पीढ़ी बना रही दूरी
अदिती झा
नई दिल्ली। पीढ़ियों से संजोई गईं पारंपरिक लोककलाएं और हस्तशिल्प आज अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं। कभी जिन कलाओं के सहारे सैकड़ों परिवारों की आजीविका चलती थी, आज उनसे जुड़े कई परिवार दूसरे रोजगार की तलाश में हैं। मशीनों से बने सस्ते उत्पादों की प्रतिस्पर्धा, सीमित बाजार और बेहतर कमाई के अवसरों की कमी के कारण युवा पीढ़ी भी पारंपरिक हुनर अपनाने से कतरा रही है। ऐसे में विरासत में मिले हुनर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कारीगरों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
दिल्ली हाट में 15 नवंबर तक चलने वाले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के शिल्प समागम मेले में देशभर के कारीगर अपनी पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां चमड़े की कठपुतलियां, पिछवाई चित्रकला, हस्तनिर्मित लैंप और सजावटी कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र हैं। इनकी खूबसूरती के पीछे कई पीढ़ियों का अनुभव और मेहनत है, लेकिन इन कलाओं का भविष्य अनिश्चित नजर आ रहा है।
आंध्र प्रदेश से आए साई प्रकाश चमड़े की कठपुतली कला की आठवीं पीढ़ी के कलाकार हैं। वह बताते हैं कि करीब 800 साल पुरानी इस कला में बकरी के चमड़े से कठपुतलियां बनाई जाती हैं। इन्हें रंगने के लिए पेड़-पौधों और सब्जियों से तैयार प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल होता है। उनके दादाजी ने रामायण के पात्रों पर आधारित 45 कठपुतलियां बनाई थीं और उन्हें शिल्प गुरु पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन
साई के मुताबिक, करीब 50 साल पहले तक कठपुतली शो लोकप्रिय थे और लगभग 50 परिवार इस काम से जुड़े थे। फिल्मों और आधुनिक मनोरंजन के बढ़ते प्रभाव से अब महज 10 परिवार ही इस कला से जुड़े हैं। कई परिवारों ने दूसरा व्यवसाय अपना लिया है। कला बचाने के लिए उनके पिता ने कठपुतलियों के साथ सजावटी लैंप और पेंटिंग बनाना शुरू किया। साई भी कार्यशालाओं के जरिए लोगों को इस कला से जोड़ रहे हैं।
वहीं, अजमेर के पुष्पेंद्र शर्मा पिछवाई चित्रकला से जुड़े हैं। उनके पिता 40 साल से और वह स्वयं 30 साल से इस कला को संजो रहे हैं। हालांकि, वह अपने बच्चों को फिलहाल इस व्यवसाय से जोड़ने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। उनका कहना है कि रोजगार, बेहतर मंच और बाजार की कमी के कारण युवा इस पेशे से दूरी बना रहे हैं। अंग्रेजी और ऑनलाइन माध्यमों की जानकारी न होना भी बड़ी बाधा है।
पुष्पेंद्र के अनुसार, सरकार को ऐसे मेले नियमित रूप से आयोजित करने और कारीगरों को स्थायी बिक्री स्थल उपलब्ध कराने चाहिए। उचित मूल्य, बाजार और प्रशिक्षण मिलने पर ही पारंपरिक कलाओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकेगा।