फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A seventh grade student died after being hit by an electric bus in Malkaganj area

Delhi Accident: सातवीं कक्षा की छात्रा को इलेक्ट्रिक बस ने रौंदा, हुई मौत; गुस्साई भीड़ ने बस में की तोड़फोड़

Wed, 09 Oct 2024 08:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 09 Oct 2024 08:24 AM IST
सार

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। हंगामे के चलते लंबा जाम भी लगा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सब्जी मंडी थाना पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और बस कब्जे में ले ली।

विज्ञापन
A seventh grade student died after being hit by an electric bus in Malkaganj area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी जिले के मलकागंज इलाके में मंगलवार दोपहर डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस ने सातवीं कक्षा की छात्रा को रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। मृतका की पहचान 12 वर्षीय कोमल के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

 
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। हंगामे के चलते लंबा जाम भी लगा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सब्जी मंडी थाना पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और बस कब्जे में ले ली। मामले में पुलिस ने लापरवाही से मौत की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए शव गृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे सब्जी मंडी थाना पुलिस को सड़क हादसे की कॉल मिली।
विज्ञापन


सूचना देने वाले ने बताया कि मलका गंज चौक के पास डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस ने एक बच्ची को कुचल दिया है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर 50 से 60 लोग भीड़ जमा थी। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने डीटीसी बस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। हादसे में घायल बच्ची को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने चश्मदीद के बयान पर केस दर्ज कर बस चालक शेर सिंह (40) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कोमल कबीर बस्ती मलकागंज में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोड़फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई
हादसे के बाद लोगों ने बस की तोड़फोड़ की है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग बस के अंदर ईंट से सीसीटीवी कैमरे तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कार्रवाई की जाएगी।


तीन माह से उस रूट पर बस चला रहा है चालक
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस चालक शेर सिंह बीते तीन माह से बस रूट नंबर 212 (आनंद विहार से आनंद पर्वत) पर बस चला रहा था।  शुरुआती जांच में पता चला है कि घटनास्थल पर बस की रफ्तार अधिक तेज नहीं थी। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed