फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A seven year old boy was electrocuted after first monsoon showers in delhi

करंट लगने सात वर्षीय बच्चे की मौत, खेलते हुए बिजली के खंभे से लटक रहे तार की चपेट में आया मृतक

Sun, 07 Jul 2019 12:51 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Jul 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
A seven year old boy was electrocuted after first monsoon showers in delhi
सांकेतिक तस्वीर
बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक मासूम काल के गाल में समां गया। मौत की मानिंद गलियों में झूलते तारों को देखकर भी सरकारी तंत्र बेखबर है। नतीजतन, 7 साल का आशु खेलते-खेलते ‘मौत’ की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने लापरवाही का मुकदमा तो दर्ज करा दिया, लेकिन उनकी मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई दूसरा ‘आशु’ बेमौत न मारा जाए।
विज्ञापन


 मामला ओल्ड पालम के राजीव एंक्लेव का है। पीड़ित अरविंद ने बताया कि बृहस्पतिवार को इलाके में बारिश हुई थी। ओल्ड पालम रोड स्थित मंदिर के पास बिजली के खंभे से एक तार लटक रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में आशु खेलते हुए वहां पहुंचा और करंट की चपेट में आ गया। बताते हैं कि करंट लगने से बच्चा वहीं पानी में गिर गया। एक बाइक सवार ने आशु को देखा और डंडे की मदद से किसी तरह बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। 

हालत गंभीर होती देखकर उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अरविंद के मुताबिक, बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदार हैं। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पालम गांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के लिए कौन जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed