Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A service road will be constructed to connect the Dwarka Expressway to NH-352W

Delhi NCR News: द्वारका एक्सप्रेसवे से एनएच-352डब्ल्यू पर जाने के लिए बनाई जाएगी सर्विस रोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
- दिसंबर के अंत तक सर्विस रोड होगी तैयार, वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

- वर्ष 2027 के मध्य तक द्वारका एक्सप्रेसवे से रेवाड़ी हाईवे तक एलिवेटेड रोड बनने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम-रेवाड़ी-पटौदी हाईवे (एनएच-352डब्ल्यू) पर वाहनों का संचालन शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए दिसंबर के अंत तक एक सर्विस रोड तैयार की जाएगी। हाईवे को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड का काम वर्ष 2026 के अंत तक शुरू होने की संभावना है।



द्वारका एक्सप्रेसवे से एनएच-352डब्ल्यू तक वाहनों के लिए सीधा रास्ता नहीं है। एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य फिलहाल स्थगित है। दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड को 400 किलोवाट की ट्रांसमिशन लाइन को स्थानांतरित करना है। यह काम नवंबर माह तक पूरा कराने की योजना है। लाइन स्थानांतरण और एलिवेटेड रोड बनने में करीब आठ माह का समय लगेगा। एनएचएआई द्वारा बनाई जा रही सर्विस रोड से दिल्ली से आने वाले वाहन सीधे एनएच-352डब्ल्यू पर जा सकेंगे। इससे वाहन चालकों को रेवाड़ी की ओर जाने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) के जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन




दिल्ली से पटौदी-रेवाड़ी जाने में आसानी

द्वारका एक्सप्रेसवे से एनएच-352डब्ल्यू तक एलिवेटेड रोड बनने के बाद दिल्ली से आने वाले वाहनों को सुविधा होगी। वे गुरुग्राम की अंदरूनी सड़कों पर ट्रैफिक में फंसे बिना सीधे पटौदी व रेवाड़ी की ओर जा सकेंगे। दिल्ली से द्वारका एक्सप्रेसवे के माध्यम से रेवाड़ी की तरफ जा रहे वाहन चालक सेक्टर-88 के समीप निर्माणाधीन हाईवे पर चढ़कर आगे बढ़ेंगे। वर्ष 2027 के मध्य तक द्वारका एक्सप्रेसवे से रेवाड़ी हाईवे तक एलिवेटेड रोड बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पटौदी-रेवाड़ी हाईवे को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम एलिवेटेड रोड को 400 किलोवाट की ट्रांसमिशन लाइन की वजह से रुका है। नवंबर तक स्थानांतरण संबंधी कार्य हो सकेगा। दिसंबर के अंत तक द्वारका एक्सप्रेसवे से एनएच-352डब्ल्यू तक सर्विस रोड बनाई जाएगी। - अक्षय गुप्ता, डिप्टी जनरल मैनेजर, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed