गाजीपुर सब्जी मंडी में सैनिटाइजर टनल से गुजरेंगे लोग, सुबह आठ बजे तक ही होगा व्यापार
- 1.75 लाख रुपये की लागत से बन रहे सैनिटाइजर टनल से गुजरने पर पूरा शरीर होगा संक्रमण मुक्त
- शनिवार से चालू होने की उम्मीद
- कामकाज केवल आठ बजे तक किया गया सीमित, पैदल आने-जाने वालों पर पूरी तरह लगी रोक
विस्तार
गुजरने के दौरान अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर रसायन के छोटे-छोटे कण व्यक्ति के पूरे शरीर पर पड़ेंगे और इस तरह उसका पूरा शरीर कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो जाएगा। सैनिटाइजर टनल का इसी तरह का प्रयोग आजादपुर मंडी और कुछ सुरक्षाबलों के कार्यस्थल पर सफलतापूर्वक किया जा चुका है।
इसके साथ ही सब्जी मंडी के कामकाज के समय में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब गाजीपुर सब्जी मंडी में सब्जियों की खरीद-बिक्री का कामकाज देर रात से लेकर सुबह आठ बजे तक ही किया जा रहा है।
उसके बाद यहां पर केवल साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। इसके पहले भी कामकाज को सीमित कर संक्रमण का खतरा कम करने का प्रयास किया गया था।
गाजीपुर सब्जी मंडी के चेयरमैन सत्यदेव प्रसाद ने अमर उजाला को बताया कि मंडी में लोगों का आवागमन काफी कम किया जा चुका है। मंडी में सामान्य लोगों के अलावा अब पैदल आने वालों को भी पूरी तरह रोक दिया गया है।
शेष लोगों को भी संक्रमण से बचाने के लिए सैनिटाइजर टनल बनाने का काम शुरू किया जा चुका है। 1.75 लाख रुपये की लागत से बनी यह टनल शुक्रवार या शनिवार से काम करना शुरू कर देगी। इसमें अल्कोहलयुक्त सैनिटाइजर का इस्तेमाल होगा, जो संक्रमण से मुक्त करने में काफी बेहतर माना जाता है।