फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A record 792 patients found in delhi and 15 died in the capital

राजधानी में मिले रिकॉर्ड 792 मरीज, 15 की मौत, 310 की अस्पतालों से छुट्टी

Thu, 28 May 2020 04:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 May 2020 04:15 AM IST
सार

  • हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि मृतकों की सूची में वही लोग शामिल हैं जिनकी मौत प्राथमिक तौर पर कोरोना से हुई है
  • होम आइसोलेशन में 50 फीसदी से अधिक मरीज
  • अधिक जांच से बढ़ रहे हैं मामले

विज्ञापन
A record 792 patients found in delhi and 15 died in the capital
सुरक्षा का पाठ... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में 15 मरीजों की मौत हो गई और रिकॉर्ड 792 नए केस सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 15 हजार पार कर गई है। राहत की बात यह है कि अब तक 7264 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। बुधवार 310 मरीज डिस्चार्ज किए गए।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक कुल 15257 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 303 मरीजों की मौत हो चुकी है। हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि मृतकों की सूची में वही लोग शामिल हैं जिनकी मौत प्राथमिक तौर पर कोरोना वायरस की वजह से हुई है। यह संख्या मृत्यु लेखा-जोखा समिति द्वारा विभिन्न अस्पतालों से लिए गए आंकड़ों के आधार पर है। यह पहली बार है जब दिल्ली में एक ही दिन में संक्रमण के 700 से ज्यादा नए मामले सामने आए। इससे पहले 22 मई को सबसे ज्यादा 660 संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन


होम आइसोलेशन में 50 फीसदी से अधिक मरीज
दिल्ली में 7690 एक्टिव केस हैं। इनमें कोविड अस्पतालों में 2118 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि 482 कोविड केयर सेंटर में हैं और 124 को हेल्थ सेंटर में रखा गया है। 3878 होम आइसोलेशन में हैं। यानी, 50 फीसदी से अधिक संक्रमितों का घर पर ही इलाज चल रहा है। दरअसल, नए नियमों के मुताबिक हल्के लक्षण वाले मरीजों को सरकार ने घर में ही आइसोलेशन में रहने की अनुमति दी है। इन मरीजों की निगरानी की जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार इनके संपर्क में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक जांच से बढ़ रहे हैं मामले
राजधानी में जितनी अधिक जांच हो रही है, मामले उतने ही तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार तक कुल 184362 लोगों की जांच की गई और 15257 मामले आए हैं। संक्रमण दर करीब 8 फीसदी हो गई है। 10 दिन पहले तक प्रति 10 लाख की आबादी पर 6479 लोगों की जांच की जा रही थी। जो अब बढ़कर 9129 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed