फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A raging fire in the four-storey thread factory.

चार मंजिला धागा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Tue, 28 Oct 2014 12:22 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 28 Oct 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
A raging fire in the four-storey thread factory.

कविनगर थाना क्षेत्र में डायमंड फ्लाईओवर के पास सिंथेटिक धागा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। लाखों का धागा जल गया। फैक्ट्री की दीवारें चटक र्गईं। आग बुझाने के लिए नोएडा, हापुड़ से भी फायर टेंडर मंगाए गए।

विज्ञापन


करीब 16 दमकल गाड़ियों की मदद से फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी थी। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फैक्ट्री के बराबर में ही गैस एजेंसी है, अगर आग गैस एजेंसी तक पहुंच जाती तो हादसा और बड़ा हो सकता है।

कविनगर एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि यह चार मंजिला फैक्ट्री राजनगर निवासी हरविलास गुप्ता की है। इनका एक शिक्षण संस्थान भी है। हरविलास गुप्ता ने बताया कि उनकी फैक्ट्री से धागा कई प्रदेशों में सप्लाई होती है।
विज्ञापन


उनके यहां से धागा नेपाल भी जाता है। एसएचओ ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे धुआं और आग की लपटें उठती देख लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग पर काबू न पाते देख आसपास के जिलों से भी फायर टेंडर मंगवाए गए। गनीमत रही कि हादसे के दौरान फैक्ट्री में कोई कर्मचारी नहीं था। फैक्ट्री के बराबर में गैस एजेंसी है, वहां आग नहीं पहुंचने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सालों में 69 करोड़ की संपत्ति हुई खाक

पिछले तीन सालों में 2346 अग्निकांड हुए, जिनमें 69 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति खाक हुई। 15 इंसानों और 26 पशुओं की जान गई। अग्निकांडों के बावजूद फायर सर्विस सेंटर बेजार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed