{"_id":"5e1282868ebc3e87ca32fa68","slug":"a-policeman-surrounded-by-liquor-smugglers-fired-at-four-and-caught-them-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करों से घिरे सिपाही ने गोली चलाकर चार को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब तस्करों से घिरे सिपाही ने गोली चलाकर चार को दबोचा
Mon, 06 Jan 2020 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 06 Jan 2020 06:12 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाबड़ी इलाके में शराब तस्करों से घिरे एक सिपाही ने दो गोलियां चलाकर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक सहयोगी को पकड़कर थाने ले जाने के दौरान आरोपियों ने सिपाहियों को घेर कर सर्विस पिस्टल और मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बचाव में सिपाही ने हवा और जमीन पर गोली चला दी जो एक आरोपी के टखने पर लगी। गोली चलते ही तीन आरोपी कार पर लदी शराब व दूसरी कार लेकर फरार हो गए। शुरूआती जांच में पता चला कि सभी आरोपी हरियाणा से शराब लाकर दिल्ली व एनसीआर में सप्लाई करते हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजनगर निवासी अमित (28), अनिल (26), पालम गांव निवासी करण और प्रदीप के रूप में हुई है। अमित पर 11 मामले दर्ज हैं और वह पालम थाने का घोषित बदमाश है।
विज्ञापन
दरअसल, 4 जनवरी की रात डाबड़ी थाने में तैनात दो सिपाही जयकिशन और सुभाष बाइक से इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गंदे नाले के पास लाल रंग की स्विफ्ट डिजायर कार देखी। एक युवक कार से बॉक्स उठाकर एक घर के सामने रख रहा था।
दोनों सिपाहियों ने वहां पहुंचकर पूछताछ की तो एक युवक ने अपना नाम करण बताया। उसने बताया कि वह अमित के लिए शराब तस्करी करता है। सिपाहियों ने बॉक्स में रखे अवैध शराब को कार में रखकर करण को थाने ले जाने लगे। जयकिशन करण के साथ कार में बैठ गया जबकि संतोष बाइक से पीछे पीछे चलने लगा।
चाणक्य प्लेस की ओर से स्कारपियो सवार छह आरोपी पहुंचे जिसमें अमित भी शामिल था। सभी ने सिपाहियों के साथ गुत्थम गुत्था शुरू कर दी। अमित ने जयकिशन से पिस्टल छीनने की कोशिश की जबकि अनिल ने उसकी आंख पर घूंसा मार दिया। जयकिशन ने पिस्टल निकालकर एक हवा में जबकि एक जमीन पर गोली चलाई।
जमीन पर लगने के बाद एक गोली अमित के टखने पर लगी। गोली चलते ही तीन आरोपी दोनों कार लेकर फरार हो गए। जबकि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
घोषित बदमाश पहले भी कर चुका है पुलिसकर्मियों पर हमला
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि अमित पालम थाने का घोषित बदमाश है और उसपर 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसपर वर्ष 2016 में पुलिसकर्मियों पर हमला करने का एक मामला भी है। इसके अलावा उसपर शराब तस्करी का मामला है।
अमित ने पुलिस को बताया कि वह अपने गैंग के साथ मिलकर हरियाणा से अवैध शराब लाकर उसे दिल्ली व एनसीआर में बेचता है। अनिल पर लूटपाट, हत्या का प्रयास, मारपीट व शराब तस्करी के छह मामले दर्ज हैं। करण पर शराब तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं। वहीं प्रदीप के मामलों की जांच की जा रही है।