फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A person threatened to bomb attack in Delhi in After doping

नशे-नशे में दिल्ली को उड़ाने की दे दी धमकी, फिर हुआ ऐसा अंजाम

Tue, 26 Feb 2019 07:16 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 26 Feb 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
A person threatened to bomb attack in Delhi in After doping
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नई दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक व्यक्ति ने मकान मालिक को धमकाने के लिए पीसीआर को फोन कर दिल्ली को उड़ाने की धमकी दे दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जांच में पता चला कि वह शराब के नशे में पीसीआर कॉल की। पुलिस आरोपी के खिलाफ झूठी कॉल करने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।  आरोपी की पहचान अरुण साही(40) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


अरुण साही बुराड़ी इलाके में किराए के मकान में रहता है। रविवार रात उसकी अपने मकान मालिक से किसी बात पर कहासुनी हो गई। वह मकान मालिक को फंसाने के लिए नशे में पुलिस को फोन कर दिया और बताया कि वह दिल्ली को उड़ा देगा। 
विज्ञापन


यह कॉल मिलने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। तकनीकी जांच के जरिए पुलिस कुछ देर बाद ही आरोपी तक पहुंच गई और फिर उसे हिरासत में ले लिया। स्थानीय पुलिस के साथ साथ खुफिया एजेंसी के कर्मचारियों ने भी उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे की हालत में मकान मालिक को सबक सिखाने के लिए झूठी कॉल कर दी थी। आरोपी छोटा मोटा काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed