फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A PCR officer was stabbed by a man fleeing after stealing a mobile phone from a bus

Delhi NCR News: बस में मोबाइल चोरी कर भाग रहे बदमाश ने पीसीआर कर्मी को चाकू मारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
- मॉडल टाउन इलाके की घटना, पीसीआर कर्मी ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मॉडल टाउन इलाके में बस में एक व्यक्ति का फोन चोरी कर भागने के दौरान बदमाश ने पीसीआर में तैनात सिपाही को चाकू मारकर घायल कर दिया। पीसीआरकर्मी दीपक ने भाग रहे बदमाश को पकड़ने की कोशिश की थी। पुलिस ने पीड़ित सिपाही के बयान पर मामला दर्ज कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान गांव चक फजलपुर मुरादाबाद यूपी निवासी मोहम्मद अरमान के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 8 नवंबर को मॉडल टाउन थाना पुलिस को आज़ादपुर बस स्टैंड पर घटना की सूचना मिली। पता चला कि घायल को पीसीआर कर्मी बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए हैं। घायल सिपाही दीपक ने बताया कि ड्यूटी खत्म करने के बाद सादी वर्दी में भजनपुरा से आदर्श नगर जाने वाली बस में सवार हुआ। आजादपुर बस स्टैंड के पास बस में एक बदमाश को एक यात्री के जेब से मोबाइल चुराते हुए देखा। चोर को लोगों ने पकड़ लिया और उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। इसी बीच पकड़ा गया बदमाश भागने लगा। दीपक के पकड़ने पर बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और बदमाश मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी मोहम्मद अरमान की पहचान करने के बाद पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed