फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A passenger carrying foreign currency in perfume box arrested by CISF from Indira Gandhi Airport

परफ्यूम के डिब्बे में विदेशी मुद्रा लेकर दुबई जा रहा था, सीआईएसएफ जवानों ने दबोचा

Fri, 30 Aug 2019 05:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 30 Aug 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
A passenger carrying foreign currency in perfume box arrested by CISF from Indira Gandhi Airport
परफ्यूम के डिब्बे में रखी मुद्रा। - फोटो : अमर उजाला

परफ्यूम के डिब्बे में विदेशी करेंसी छिपाकर दुबई ले जा रहे एक यात्री को सीआईएसएफ के जवानों ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। यात्री के पास से करीब 20 लाख भारतीय रुपये की कीमत के सउदी रियाल, नेपाली करेंसी और बांग्लादेशी करेंसी मिली है। यात्री को इनकम टैक्स अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है। इनकम टैक्स के अधिकारी पूछताछ कर जांच में जुटे हैं। 

विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की सर्विलांस टीम ने एक यात्री को टर्मिनल-तीन पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। यात्री को पकड़ने के बाद जवानों ने उसके बैग को एक्सरे मशीन पर रखा। बैग में कुछ संदिग्ध चीज दिखी। तलाशी लेने पर बैग में रखे दो परफ्यूम के बॉक्स में 80 हजार सउदी रियाल, 2.80 लाख की नेपाली करेंसी और दो लाख की बांग्लादेशी करेंसी मिली।
विज्ञापन


जांच में यात्री की पहचान मोहम्मद फैजान के रूप में हुई। वह दुबई जा रहा था। यात्री करेंसी के बाबत कोई वैध दस्तावेज नहीं पेश कर सका। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने इनकम टैक्स विभाग को इसकी जानकारी देकर यात्री को उनके अधिकारियों के हवाले कर दिया। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने करेंसी को कब्जे में लेकर यात्री को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed