फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A new story of regeneration from 75,000 kg of waste in two years, setting an example of cleanliness.

Delhi NCR News: दो वर्षों में 75 हजार किलो कचरे से नवजीवन की नई कहानी, बनी स्वच्छता की मिसाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
कॉलोनी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शुरू की पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली की नवजीवन विहार कॉलोनी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में नई मिसाल कायम की है। कॉलोनी के निवासियों ने दो वर्षों में लगभग 75 हजार किलो वेस्ट मटेरियल का पुनः उपयोग कर दिखाया कि सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र को स्वच्छ और टिकाऊ बनाया जा सकता है।
यह पहल सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रुबी मखीजा के नेतृत्व में शुरू हुई थी। उन्होंने कॉलोनी के हर घर से सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र कर उसकी रीसाइक्लिंग की व्यवस्था कराई। शुरुआत में 300 किलो कचरे से शुरू हुआ यह प्रयास अब हजारों किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

कॉलोनी में अब हर घर से नियमित कचरा छंटाई की जाती है। बच्चे और बुजुर्ग भी रिसाइक्लिंग, कंपोस्टिंग और प्लास्टिक-मुक्त जीवनशैली को अपनाए हुए हैं। इस पहल को दिल्ली नगर निगम और आरडब्ल्यूए ने भी सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवजीवन रीसाइक्लिंग सेंटर आज अन्य कॉलोनियों के लिए प्रेरणा केंद्र बन गया है। यहां से तैयार रिसाइक्लेबल वस्तुएं जरूरतमंद संस्थाओं को दी जाती हैं और स्थानीय स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
डॉ. मखीजा का कहना है कि हर नागरिक जिम्मेदारी निभाए तो शहर का कचरा घटाने और पर्यावरण सुरक्षित रखने में बड़ी भूमिका निभाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed