{"_id":"6ae75ced869f0eaaf60aaad0","slug":"a-musical-evening-graced-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161751-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: संतूर और जसरंगी गायन से सजी संगीत संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: संतूर और जसरंगी गायन से सजी संगीत संध्या
विज्ञापन
इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘साधना’ का तीसरा संस्करण आयोजित, उभरते कलाकारों ने दी प्रस्तुति
नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर में रविवार को ‘साधना : सेलिब्रेटिंग इमर्जिंग टैलेंट’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। शाम सात बजे शुरू हुए इस संगीत कार्यक्रम में उभरते कलाकारों ने संतूर वादन और शास्त्रीय गायन की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत संतूर वादन से हुई। संतूर वादक सत्येंद्र सिंह सोलान ने अपनी प्रस्तुति दी। उनके साथ तबले पर उजिथ उदया कुमार ने संगत की। इसके बाद डॉ. अविनाश कुमार और डॉ. रिंदाना रहस्या ने जसरंगी गायन प्रस्तुत किया। उनके साथ तबले पर जहीन खान और आनंद मिश्रा तथा हारमोनियम पर जाकिर ढोलपुरी ने संगत की। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत की विविधता और समृद्ध परंपरा को दर्शाया। कार्यक्रम का उद्देश्य उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को श्रोताओं तक पहुंचाना था। संगीत प्रेमियों ने प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजन में उदयज्योत म्यूजिक फाउंडेशन ने सहयोग किया। संवाद