फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A monkey trapped in telephone wire on tree for 72 hours at delhi

...जब तारों के बीच 72 घंटे तक हवा में लटकती रही जिंदगी, फिर हुआ चमत्कार

Wed, 28 Feb 2018 10:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Feb 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
A monkey trapped in telephone wire on tree for 72 hours at delhi
फाइल फोटो
72 घंटे तक तारों के बीच हवा में एक जिंदगी लटकती रही। फिर चमत्कार हुआ और बच गई उसकी जान। घटना देश की राजधानी दिल्ली की है।
विज्ञापन


उद्योग भवन के बाहर एक पेड़ पर तार में फंसकर 72 घंटे तक लटके रहे बंदर को एक गैर सरकारी संस्था के प्रयास से बचा लिया गया। पेड़ पर फंसकर लटके रहने से बंदर की हालत बेहद नाजुक हो गई थी।

दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग ने भी इस दौरान मौके पर एकत्रित हुई लोगों की भारी भीड़ पर नियंत्रण किया और बंदर को बचाने में संस्था की मदद की। उद्योग भवन के बाहर पेड़ पर खेलते हुए बंदर तार में उलझने के बाद पेड़ पर ही फंस गया था।
विज्ञापन


इस बारे में पता लगने पर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और दमकर विभाग को दी। बंदर के 72 घंटे तक पेड़ पर लटके रहने के बाद वन्यप्राणी संरक्षण करने वाली गैर सरकारी की मदद से बुधवार को पेड़ से उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि बंदर जिस तार में फंसा वह टेलीफोन की तार थी।  उन्होंने दिल्ली पुलिस और दमकल कर्मियों के सहयोग से बंदर को बचाने में काफी मदद मिलने की बात कही।

साथ ही उन्होंने कहा कि बंदर की हालत लटके-लटके काफी नाजुक हो गई थी, जिस कारण उसे उपचार के लिए अस्पताल में रखा गया है। पूरी तरह ठीक होने के बाद बंदर को उसके वास्तविक वातावरण में छोड़ दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed