फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A minor was surrounded and stabbed to death by six boys; two arrested.

Delhi Murder: त्रिलोकपुरी में 17 साल के अयान को चाकू से गोद डाला, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Fri, 01 May 2026 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 07:51 PM IST
सार

पुलिस ने मामले में विशाल और तुषार नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जनवरी में त्रिलोकपुरी इलाके में गोली चली थी। उसमें अयान का नाम भी आया था।

विज्ञापन
A minor was surrounded and stabbed to death by six boys; two arrested.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मयूर विहार थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोकपुरी में बृहस्पतिवार रात नाबालिग की चाकू से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अयान (17) के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार रात अयान अपने एक दोस्त के साथ 28 ब्लॉक के पार्क में मौजूद था। इस बीच 6 लड़कों ने उसे घेर लिया। अयान ने जान बचाने की खूब कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने घेरकर उसे जमीन पर गिरा दिया।

विज्ञापन


एक आरोपी ने तो उसका हाथ काटकर अलग करने का प्रयास किया। करीब दर्जनभर चाकू मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में अयान नजदीकी एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर होने पर उसे एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान अयान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


खबर मिलने के बाद मौके पर पुलिस के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल मौके पर पहुंची। पहले पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। अयान की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में विशाल और तुषार नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जनवरी में त्रिलोकपुरी इलाके में गोली चली थी। उसमें अयान का नाम भी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसका बदला लेने की नियत से उसकी हत्या हुई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि अयान अपने परिवार के साथ 32 ब्लॉक त्रिलोकपुरी इलाके में रहता था। इसके परिवार में मां मीना, पिता के अलावा एक बहन है। अयान परिवार में इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed