फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A minor was stabbed, the 15-year-old accused was arrested by the police

Delhi NCR News: नाबालिग को चाकू से गोदा, 15 साल के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
- आनंद पर्वत इलाके की घटना, हमले के दौरान एक हमलावर भी हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आनंद पर्वत क्षेत्र में पुरानी रंजिश में एक नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने वाले 15 साल के किशोर को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी का एक साथी हमले के दौरान घायल हो गया था जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि 10 नवंबर को आनंद पर्वत थाना पुलिस को एक किशोर को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। गली नंबर 4, गुलशन चौक, आनंद पर्वत स्थित घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। वहां पता चला कि घायल को लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि दो लड़कों ने उसके पेट में चाकू गोदा है। पूछताछ में पता चला कि बेहोश होने से पहले पीड़ित ने एक नाबालिग और धीरेद्र नाम के युवक पर हमला करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला कि हमले के दौरान आरोपी धीरेंद्र भी घायल हो गया, जिसका आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है। 11 नवंबर को पुलिस ने घटना में शामिल 15 साल के नाबालिग को सब्जी मंडी नेहरू नगर से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed