फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A minor was attacked with a knife for having a relationship with his cousin.

Delhi NCR News: चचेरी बहन से रिश्ता रखने पर नाबालिग पर किया था चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
- मरा समझकर नाले में फेंका, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पश्चिमी विहार ईस्ट में एक नाबालिग लड़के पर जानलेवा हमला एक लड़की से रिश्ते रखने पर किया था। लड़की आरोपी की रिश्ते में चचेरी बहन थी। आरोपी ने उसे मरा हुआ समझकर मीरा बाग में एक नाले में फेंक दिया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक आरोपी मनदीप उर्फ मोनू (26) को गिरफ्तार किया है। मोनू पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में वांछित था। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि मोनू और उसके साथी ने पीड़ित को इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि पीड़ित का आरोपियों में से एक की चचेरी बहन के साथ प्रेम-संबंध था। 18 मई को दोनों आरोपियों ने लड़के को बातचीत करने के बहाने अपने साथ चलने के लिए मनाया। फिर वह उसे मीरा बाग में गंदा नाला (ड्रेन) इलाके में ले गए, जहां उन्होंने उस पर चाकू से हमला किया। आरोपियों ने समझा कि पीड़ित मर चुका है तो उन्होंने शव को ठिकाने लगाने और अपने अपराध को छिपाने के लिए उसे नाले में फेंक दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

इस मामले का खुलासा 19 मई को हुआ, जब पुलिस को एक पीसीआर कॉल के ज़रिए सूचना मिली कि इलाके के पास एक गंभीर रूप से घायल लड़का मिला है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित को मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके शरीर पर चाकू से हुए कई घाव पाए। बेहोश होने से पहले नाबालिग ने हमलावरों की पहचान शिवम और मनदीप उर्फ मोनू के रूप में की। इसके बाद एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed