फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A minor stabbed two people to become a big criminal

बड़ा बदमाश बनने के लिए दो को मारा चाकू: कृष्ण का गला रेता फिर पेट पर वार, लालकिला व जामा मस्जिद पर की वारदात

Tue, 05 May 2026 08:49 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 05 May 2026 08:49 PM IST
सार

हरिद्वार के 16 वर्षीय लड़के ने बड़ा बदमाश बनने के लिए लाल किला और जामा मस्जिद पर दो युवकों को चाकू मारा। पुलिस ने उसे हरिद्वार से पकड़ा। घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
A minor stabbed two people to become a big criminal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

महज बड़ा बदमाश बनने के लिए हरिद्वार निवासी 16 साल के लड़के ने लाल किला और जामा मस्जिद पर दो युवकों को चाकू मार दिया। वारदात के बाद दोनों लड़कों को गंभीर हालत में एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस सीसीटीवी से हुई पहचान के आधार पर उसे उसके हरिद्वार स्थित गांव से पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि खून से सने कपड़े और चाकू उसने चलती ट्रेन से रास्ते में फेंक दिए। 

विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि सोमवार देर रात एलएनजेपी अस्पताल की सूचना पर कोतवाली की बल्लीमारान पुलिस अस्पताल पहुंची। यहां 17 वर्षीय कृष्ण जख्मी हालत में मिला। उसका गला रेतने के अलावा पेट पर चाकू मारा गया था। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि कृष्ण लाल किला परेड ग्राउंड के पास देर रात मौजूद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी उसकी जेब से पैसे निकालने लगा, मना करने पर उसने हमला कर दिया। सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन के आधार पर तलाश शुरू की और उसे दबोचा गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे बड़ा बदमाश बनना है। इसलिए उसने कृष्ण पर जानलेवा हमला करने के बाद जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के पास एक अन्य लड़के पर भी हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed