फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a minor girl gang raped after kidnapped by three young man in Noida of Uttar Pradesh

छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, बेहोश होने पर दिखाई और हैवानियत, जंगल में ऐसे हाल में मिली

Sun, 11 Mar 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 Mar 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
a minor girl gang raped after kidnapped by three young man in Noida of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
तीन युवक एक छात्रा का अपहरण कर जंगल में ले गए। यहां उसके साथ गैंगरेप किया। बेहोश होने पर भी आरोपियों ने उसे नहीं बख्शा और फिर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है। नोएडा के रबूपुरा कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली छात्रा का बृहस्पतिवार रात तीन युवकों ने अपहरण कर लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। 

शुक्रवार सुबह छात्रा बेहोश हालत में जंगल में पड़ी मिली। इस मामले में शनिवार को ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पहुंचे और पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को गांव निवासी छात्रा का तीन युवकों ने अपहरण कर लिया था। 

a minor girl gang raped after kidnapped by three young man in Noida of Uttar Pradesh
शुक्रवार सुबह छात्रा घर पर नहीं मिली तो परिजन तलाश करने निकल गए। इसी दौरान छात्रा बेहोशी की हालत में गांव के जंगल में पड़ी मिली। परिजनों का कहना है कि होश में आने पर छात्रा ने तीन युवकों पर अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगाया। 

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद शनिवार को ग्रामीण और परिजन कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि छात्रा घर पर मौजूद थी। रात्रि में उसके अपहरण की जानकारी दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed