फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A minor boy committed murder in Delhi s Vivek Vihar area

प्यार के लिए जानलेवा जुनून: लड़की से प्रेम-प्रसंग की बात को लेकर हुए विवाद में नाबालिग ने की हत्या, आरोपी फरार

Fri, 12 Aug 2022 09:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 12 Aug 2022 09:34 PM IST
सार

पुलिस को एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली थी। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने घायल युवराज (20) को मृत घोषित कर दिया है। युवराज अपनी मां और बड़ी बहन नितिका के साथ कस्तूरबा नगर में रहता था।

विज्ञापन
A minor boy committed murder in Delhi s Vivek Vihar area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक लड़की से प्रेम प्रसंग की बात को लेकर हुए विवाद में 12वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ ज्वालापुरी के श्मशान घाट के पास बैठकर बात कर रहा था। इसी दौरान इलाके के रहने वाला एक नाबालिग अपने दोस्तों के साथ आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है और मुख्य आरोपी की धर-पकड़ के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

 
गुरुवार रात 9.08 बजे पुलिस को हेडगेवार अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने घायल युवराज (20) को मृत घोषित कर दिया है। युवराज अपनी मां और बड़ी बहन नितिका के साथ कस्तूरबा नगर में रहता था। वह ओपन से 12वीं कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता जसवीर सिंह का कुछ साल पहले देहांत हो गया था।

विज्ञापन

गुरुवार रात युवराज अपने दोस्त प्रिंस शर्मा और आकाश के साथ श्मशान घाट के पास बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान इलाके में रहने वाला एक नाबालिग अपने तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और सभी बातचीत करने लगे। एक नाबालिग का इलाके की रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर नाबालिग की युवराज के साथ कहासुनी हो गई।

इसी दौरान अचानक तीन लड़कों ने युवराज को पकड़ लिया और नाबालिग ने चाकू निकालकर युवराज के जांघ पर घोंप दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना से युवराज के दोस्त भी सहम गए और वहां से भागकर सभी युवराज के घर पर पहुंचे और घटना की जानकारी उसकी मां और बहन को दी। मौके पर पहुंची मां और बहन ने युवराज को पास के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है। पुलिस फरार मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed