{"_id":"65c593b2de73832b0d0efe9d","slug":"a-member-of-a-cyber-fraud-gang-arrested-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: विदेश गए अपनों के मुसीबत में होने की बात कह ठगी में एक गिरफ्तार, 2.67 करोड़ रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: विदेश गए अपनों के मुसीबत में होने की बात कह ठगी में एक गिरफ्तार, 2.67 करोड़ रुपये हड़पे
Fri, 09 Feb 2024 08:23 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 09 Feb 2024 08:23 AM IST
सार
पकड़े गए आरोपी की पहचान वेस्ट चंपारण, बिहार निवासी इरशाद आलम (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और चार डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश में रह रहे अपनों के मुसीबत में होने की बात कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को मध्य जिले की साइबर थाना पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान वेस्ट चंपारण, बिहार निवासी इरशाद आलम (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और चार डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
इसके बैंक खातों की पड़ताल करने पर पता चला कि गिरोह ने चंद ही दिनों में 2.67 करोड़ रुपये की ठगी की है। आरोपी के चार बैंक खातों में 17 लाख रुपये फ्रीज किए हैं। इसमें कोर्ट के आदेश पर ठगी का शिकार हुए बुजुर्ग के चार लाख रुपये वापस किए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त एम हर्ष वर्धन ने बताया कि मध्य जिला में एक महिला ने पिता के साथ हुई ठगी की शिकायत की थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिता के पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने बताया कि उनके भतीजा जो इटली में रहता है, उसे पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन