Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A marvelous spectacle of Krishna's pastimes was witnessed on the banks of the Yamuna during Chhath.

Delhi NCR News: छठ पर यमुना तट पर दिखा कृष्ण लीलाओं का अद्भुत नजारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों के साथ देखा म्यूजिकल फाउंटेन और सांस्कृतिक कार्यक्रम, बोलीं- यमुना को पर्यटन-सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाएंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। छठ महापर्व के पहले दिन शुक्रवार को सोनिया विहार स्थित नमो यमुना रिवर सफारी परिसर में आस्था, भक्ति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां यमुना तट पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित भव्य लाइट एंड साउंड शो और म्यूजिकल फाउंटेन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट मंत्रियों और अन्य अतिथियों के साथ कार्यक्रम देखा। रोशनी, संगीत और पानी की लहरों के बीच प्रस्तुतियों ने परिसर को उत्सवी रंग में रंग दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत यमुना और उनके भाई यम के जन्म की पौराणिक कथा से हुई। इसके बाद गोलोक से यमुना के धरती पर अवतरण और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी लीलाओं का चित्रण किया गया। संगीत, रंगीन रोशनी और म्यूजिकल फाउंटेन के तालमेल से इन प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया। छठ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिये यमुना की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को भी दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नमो यमुना रिवर सफारी के माध्यम से दिल्लीवासियों को यमुना की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और परिवार के साथ मनोरंजन के नए अवसर मिलेंगे। सरकार यमुना को आस्था के केंद्र के साथ पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों की नई पहचान देना चाहती है। उन्होंने विपक्ष से छठ जैसे आस्था और एकता के पर्व पर राजनीति नहीं करने की अपील की। कहा कि सरकार यमुना के संरक्षण, स्वच्छता और तटों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

10 नवंबर को सोनिया विहार से जगतपुर तक करीब चार किलोमीटर के जलमार्ग पर इलेक्ट्रिक क्रूज सेवा शुरू की गई थी। 30 यात्रियों की क्षमता वाले इस क्रूज के साथ परिसर में फ्लोटिंग जेटी, फूड कोर्ट, प्रतीक्षालय, पार्किंग और बच्चों के खेलने की सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। सरकार फरवरी-मार्च 2027 तक एक और क्रूज शुरू करने की योजना बना रही है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज, सांसद मनोज तिवारी सहित विधायक और अन्य मौजूद रहे।


---

फरवरी-मार्च तक दूसरा क्रूज चलाने की तैयारी

नमो यमुना रिवर क्रूज सेवा के विस्तार की योजना है। फिलहाल सोनिया विहार से जगतपुर तक करीब चार किलोमीटर के मार्ग पर 30 यात्रियों की क्षमता वाला इलेक्ट्रिक क्रूज चलाया जा रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए फ्लोटिंग जेटी, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय और चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था की गई है। फरवरी-मार्च 2027 तक एक और क्रूज शुरू करने की योजना है।

---
परिसर में परिवार के मनोरंजन की सुविधाएं

-म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट एंड साउंड शो

- इलेक्ट्रिक क्रूज के लिए फ्लोटिंग जेटी

-टिकट काउंटर और प्रतीक्षालय

- फूड कोर्ट और पार्किंग की सुविधा

- बच्चों के खेलने के लिए अलग क्षेत्र

- क्रूज के लिए चार्जिंग स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed