{"_id":"5be49ecebdec226997413e58","slug":"a-man-shot-dead-his-friend-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में टशनबाजी में दोस्त की गोली मारकर हत्या, हंसी मजाक में दबाया था ट्रिगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में टशनबाजी में दोस्त की गोली मारकर हत्या, हंसी मजाक में दबाया था ट्रिगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग में टशनबाजी में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मृतक के दोस्त समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस को बुधवार देर रात सवा तीन बजे सूचना मिली कि महाराजा अग्रसेन अस्पताल के बाहर गेट के पास एक शख्स घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उसके कंधे पर गोली लगी थी। मरने वाले शख्स की शिनाख्त हरीश शर्मा (40) के रूप में हुई। मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला निवासी हरीश पत्नी सुनीता और 11 साल की बेटी के साथ मादीपुर के ए ब्लॉक में रहता था। वह नारायणा लोहा मंडी में काम करता था।
विज्ञापन
पूछताछ में उसकी पत्नी ने बताया कि खाना खाने के बाद हरीश मादीपुर में रहने वाले दोस्त राजू उर्फ लंगड़ा को दिवाली की मुबारकबाद देने गया था। सुनीता ने राजू पर उसके पति की हत्या करने का शक जताया। पुलिस ने राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। राजू ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

उसने बताया कि रात में उसके साथ छह अन्य दोस्त मादीपुर निवासी राम, राजेश, जितेंद्र, हरिकांत, कुलदीप और रमेश कपूर मौजूद थे। राम अपने साथ पिस्टल लेकर आया था। इसी दौरान हरीश वहां पहुंचा और पिस्टल चलाने की बात कही।
राजू ने टशनबाजी में पिस्टल से गोली निकालकर उसकी तरफ ट्रिगर दबा दिया, लेकिन चेंबर में पहले से एक गोली फंसी हुई थी, जो हरीश के कंधे में जा लगी। इस पर आरोपी उसे ले जाकर महाराजा अग्रसेन अस्पताल के गेट पर छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने राजू के साथ उसके छह अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। राजू के खिलाफ 2008 में हरि नगर थाने में हत्या का एक मामला दर्ज है।