फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a man shot dead by gun of running thief in noida

 लूटपाट कर भाग रहे बदमाश की गोली से युवक की मौत

Sat, 21 Jul 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 21 Jul 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
a man shot dead by gun of running thief in noida
नोएडा सेक्टर-4 में शुक्रवार देर रात लूूटपाट करके भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने घेर लिया। बदमाश हाथ में तमंचा लेकर भाग रहा था और पीछे भीड़ दौड़ रही थी। इसी बीच भीड़ में से किसी ने बदमाश को डंडा फेंककर मारा।
विज्ञापन


बदमाश जैसे ही नीचे गिरा तो उसने तमंचे से गोली चला दी, जो वहां भीड़ को देखकर खड़े युवक को जा लगी। समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत हो गई। देर रात पीड़ित परिवार ने पुलिस ने गुहार लगाई कि शव को बिना पोस्टमार्टम घर लेकर जाने दो।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार निवासी रामबाबू हरौला सेक्टर-5 में रवि के यहां किराए पर परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा बंटी (18) ऑनलाइन कारोबार कंपनी में नौकरी करता था। बंटी सेक्टर-27 स्थित एक डेंटल क्लीनिक में काम करने वाले अपने मौसेरे भाई अर्जुन को बाइक पर बैठाकर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 9 बजे दोनों युवक सेक्टर-4 मछली बाजार के पास भीड़ को देखकर रुक गए। एक बदमाश लूटपाट करने के बाद पैदल भाग रहा था और उसके पीछे भीड़ दौड़ रही थी। बदमाश के हाथ में तमंचा था। बदमाश चिल्ला रहा था कि अगर कोई आगे बढ़ा तो गोली मार देगा।

इसी बीच भीड़ में से किसी ने बदमाश को डंडा फेंककर मारा। बदमाश को जैसे ही डंडा लगा वह गिर गया। बदमाश ने गिरते ही भीड़ पर गोली चला थी, जो बंटी के सीने में लगी। वह वहीं पर लहूलुहान होकर गिर गया। भीड़ बंटी को संभालने लगी तो मौका पाकर बदमाश भाग गया। अर्जुन ने घटना की सूचना परिवार के सदस्यों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तब तक बंटी की मौत हो चुकी थी।


परिजन रो-रोकर बेहाल
देर रात सेक्टर-20 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लिया। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक युवक के पिता रामबाबू ने अमर उजाला को बताया कि मेरे बेटे का क्या कसूर था। बंटी सबसे बड़ा बेटा था। किसी तरह सब मिलकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। पुलिस से यही गुहार लगाई कि पोस्टमार्टम नहीं करवाना है। वह शव लेकर बिहार जाने की बात कह रहे थे। उधर, पुलिस का कहना है कि यह मामला अपराध से जुड़ा हुआ है। पोस्टमार्टम होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed