फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A man entered house and misdeed a woman In Palwal s sister

घर पर अकेली महिला से दरिंदगी: आते ही सलीम ने दबोचा और की अश्लील हरकत, फाड़े कपड़े... बेबस पीड़िता कुछ न कर सकी

Sun, 04 Jun 2023 05:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 Jun 2023 05:11 PM IST
सार

महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह शाम के करीब पांच बजे घर पर अकेली थी और अपने घरेलू काम कर रही थी। उसी दौरान सलीम उसके घर में घुस आया और आते ही उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

विज्ञापन
A man entered house and misdeed a woman In Palwal s sister
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के पलवल में घर पर अकेली महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर कपड़े फाड़ दिए। महिला के पति व ससुर ने आरोपी के परिवार से शिकायत की तो पूरे परिवार के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। बहीन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पिता-पुत्र सहित तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। 

विज्ञापन

बहीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के अनुसार एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह शाम के करीब पांच बजे घर पर अकेली थी और अपने घरेलू काम कर रही थी। उसी दौरान सलीम उसके घर में घुस आया और आते ही उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी ने उसे दबोच किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। शाम को जब उसके पति व ससुर घर आए तो आपबीती उन्हें बताई। पति व ससुर शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी के पिता व चाचा उसे झूठी बताकर उनके घर आ गए। घर आकर आरोपी, उसके पिता व चाचा ने उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट की और पूरे परिवार को जान से खत्म करने की धमकी देकर गए हैं।

विज्ञापन

बहीन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सलीम, उसके पिता इसराईल व चाचा इस्माईल के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, छेड़छाड़ व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed