फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a man catch with bribe

Delhi NCR News: लाइसेंस बनवाने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पब्लिक हेल्थ का कर्मचारी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को पब्लिक हेल्थ विभाग में तैनात एक कर्मचारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कर्मचारी ने ठेकेदार से भवन निर्माण का लाइसेंस बनवाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। कार्रवाई के बाद एसीबी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीबी के सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी योगराज पब्लिक हेल्थ विभाग में सेवादार के पद पर कार्यरत है। फिलहाल वह विभाग में क्लर्क का काम देख रहा था। एक ठेकेदार को भवन निर्माण कार्य के लिए लाइसेंस की आवश्यकता थी, जिसके लिए वह विभाग में पहुंचा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात योगराज से हुई। आरोप है कि योगराज ने लाइसेंस बनवाने की एवज में ठेकेदार से दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। ठेकेदार ने इतनी रकम देने से मना कर दिया, जिसके बाद पांच हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद ठेकेदार ने मामले की शिकायत एसीबी को दे दी।


शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने टीम गठित कर कार्रवाई की योजना बनाई। टीम ने ठेकेदार को रिश्वत के लिए रंग लगे नोट दिए। जैसे ही ठेकेदार ने पांच हजार रुपये आरोपी कर्मचारी को दिए, एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article