फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a man beaten to death in Delhi badarpur area two accused arrested in case

हत्या की खौफनाक साजिश: कहासुनी में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, हत्यारे ही शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए श्मशान घाट

Thu, 16 Jun 2022 10:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 Jun 2022 10:28 PM IST
सार

दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ही शव को अंमित संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
a man beaten to death in Delhi badarpur area two accused arrested in case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिले के बदरपुर इलाके में पश्चिमी बंगाल निवासी एक मनोज लामा (44) नामक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी मनोज के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए थे। पुलिस ने एम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। बदरपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय के अनुसार 12 जून को फरीदाबाद श्मशान घाट में एक शव को अंतिम संस्कार के लिए लाए जाने की सूचना मिली थी। मृतक मनोज के परिजनों ने हत्या के पीछे दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवाया। इसके बाद स्थानीय पुलिस व क्राइम टीम ने मौके ए वारदात पर जाकर जांच की। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि व्यक्ति की हत्या गला दबाकर की गई है। इसके बाद बदरपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद पुलिस टीम ने बिहार निवासी संजय (47) और पश्चिमी बंगाल निवासी फिरोज आलम (31) को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मनोज शराब पीने का आदि था और मजदूरी के काम के लिए अपने रिश्तेदार के साथ उसकी जगह पर आया हुआ था, जहां संजय बतौर केयर टेकर काम कर रहा था। यहां पर रिश्तेदार फिरोज आलम भी नौकरी कर रहा था। मनोज ने 11 जून की रात बीयर पी थी। बीयर पीने के बाद वह अपने आपे से बाहर हो गया। किसी बात पर कहासुनी होने के बाद उसने फिरोज आलम के माथे पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसकी उसकी पिटाई कर दी थी। हालत बिगड़ने पर वह उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे 
इसके बाद आरोपी रिश्तेदारों के साथ मिलकर मनोज के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। ताकि पुलिस से बचा जा सके। हत्या की ये वारदात प्लेसमेंट एजेंसी के ऑफिस में हुई थी। उस समय वहां पर बहुत सारे लोग मौजूद थे। आरोपी जब वह मनोज के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed