{"_id":"5ecf0be18ebc3e90885571f7","slug":"a-large-number-of-workers-left-delhi-from-special-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बड़ी संख्या में दिल्ली से रवाना हुए मजदूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बड़ी संख्या में दिल्ली से रवाना हुए मजदूर
Thu, 28 May 2020 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 May 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में जगह-जगह फंसे लोगों को उनके मूल प्रदेश तक पहुंचाने में ट्रेन व विमान संचालन मददगार साबित हो रहा है। श्रमिक ट्रेन से जहां मजदूरों को उनके घर पहुंचने की राह आसान हो रही है तो वहीं पंद्रह स्पेशल ट्रेन व विमान से भी हजारों लोग अपने गंतव्य तक पहुंच रहे है। दिल्ली के स्टेशनों से बुधवार को पांच श्रमिक स्पेशल ट्रेन पूर्वांचल के लिए रवाना की गईं।
विज्ञापन
आनंद विहार व नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों से सात हजार से अधिक श्रमिक अपने प्रदेशों को रवाना हुए। हालांकि तपती गर्मी में श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जाने वाले कई मजदूरों की रास्ते में तबियत भी खराब हो रही है। 1 मई से अभी तक कुल 3543 श्रमिक स्पेशल ट्रेन संचालित हुई हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के लिए कुल 1392 ट्रेन तो बिहार के लिए 1123 ट्रेन रवाना की गईं। 48 लाख लोगों को उनके मूल प्रदेश तक पहुंचा गया।
विज्ञापन
उधर, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से भी बड़ी संख्या में यात्री रवाना हुए। तमाम एहतियात के साथ 258 विमानों का संचालन किया गया। इनमें 129 आने वाले तथा इतनी ही संख्या में दिल्ली से उड़ान भरने वाले विमान शामिल रहे।
विज्ञापन
हालांकि दो दर्जन से अधिक उड़ानें निरस्त भी हुईं। जो यात्री टिकट होने के बावजूद नहीं जा सके, उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट से 277 विमानों का संचालन किया गया था। यहां 137 फ्लाइट अन्य एयरपोर्ट के लिए उड़ीं तो 140 विमान उतरे। वहीं, 25 उड़ानें निरस्त हुई थी।