फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A huge fire broke out in a slum, a teenage girl was burnt to death.

Delhi NCR News: झुग्गी में लगी भीषण आग, एक किशोरी की झुलसकर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
-रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास 100 से अधिक झुग्गियां जलकर राख, 16 गाड़ियों ने नौ घंटे में आग पर पाया काबू
विज्ञापन

-झुग्गियों के पास स्थित दस घरों और एक गोदाम में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार तड़के बंगाली बस्ती में भीषण आग लग गई। झुग्गी से सामान निकालने के दौरान आग में फंसकर 17 साल की एक किशोरी की झुलसकर मौत हो गई। पहचान रोजीना खातून के रूप में हुई है। झुग्गियों में ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग तेजी से फैली और आग में सौ से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग ने आसपास के दस घरों और एक गोदाम को भी अपने चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 16 गाड़ियों ने नौ घंटे बाद आग पर काबू पाया। देर शाम तक बचाव का काम जारी है।
रोहिणी जिला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे रिठाला गांव की बंगाली बस्ती झुग्गियों में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे और झुग्गी में फंसे लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर ले गए। इसी दौरान 15 दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। आग में हताहतों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए दस एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग झुग्गी से अपना सामान नहीं निकाल पाए और अपनी जान बचाकर वहां से भागे।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने तुरंत बचाव और आग बुझाने का काम शुरु किया। आग पर काबू पाने के बाद तलाशी अभियान के दौरान दमकल कर्मियों को 17 साल की रोजीना खातून का शव जली हुई हालत में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस घर और एक गोदाम में लगी आग
बंगाली बस्ती की झुग्गियों में लगी आग पास के दस घरों और एक फाइबर गोदाम तक फैल गई। घरों और फैक्टरी में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि इससे पहले भी यहां स्थित झुग्गी में आग लगी थी, जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी। लोगों ने बताया कि घटनास्थल से 60 मीटर दूर तीन से चार मंजिला छतों पर रखे पानी के टंकी तक पिघल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed