{"_id":"684e8520923b727ed005cfb7","slug":"a-high-speed-tempo-hit-a-bike-three-people-died-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, तीन लोगों की हुई मौत और एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, तीन लोगों की हुई मौत और एक की हालत गंभीर
Sun, 15 Jun 2025 02:02 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:02 PM IST
सार
घटना के बाद आरोपी चालक टेंपो को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस टेंपो को जब्त कर चालक की पहचान करने में जुटी है। मृतक और घायल एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे, तभी टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मृतकों की शिनाख्त विजय (38), रमाकांत (30), नंदू कुमार (23) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान राजाराम (19) के रूप में हुई है। सभी बवाना औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी नंबर 110 में काम करते थे और वहीं रहते थे।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी चालक टेंपो को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस टेंपो को जब्त कर चालक की पहचान करने में जुटी है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि मृतक और घायल एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे, तभी टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन