{"_id":"6972317cd2b294e0c804bc58","slug":"a-healthy-smile-boosts-self-confidence-lets-also-talk-about-dental-health-prof-mahesh-verma-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-121254-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ मुस्कान से बढ़ता है आत्मविश्वास, दांतों की सेहत पर भी करें बात : प्रो महेश वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ मुस्कान से बढ़ता है आत्मविश्वास, दांतों की सेहत पर भी करें बात : प्रो महेश वर्मा
विज्ञापन
-गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि ने वर्ल्ड प्रोस्थोडोंटिस्ट डे पर सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम हुए
-इसमें वॉकाथन, रक्तदान शिविर, दंत और सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए गए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दंत विज्ञान में बड़ी प्रगति के बावजूद मौखिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता समाज में सीमित है। भले ही यह सीधे आत्मविश्वास, समग्र स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। एक स्वस्थ मुस्कान केवल सौंदर्य प्रसाधन नहीं है, यह शारीरिक कल्याण, भावनात्मक आत्मविश्वास समेत समग्र कल्याण को मजबूत करती है। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के कुलपति प्रो डॉ महेश वर्मा ने सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम के अवसर पर कही।
इस कार्यक्रम में वॉकथान, रक्तदान शिविर, दंत और सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुए। कुलपति ने कहा कि कई दंत समस्याओं का यदि समय पर पता चल जाए तो उसकी रोकथाम हो सकती है और इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोग हृदय स्वास्थ्य, मधुमेह या फिटनेस को लेकर जागरूक है, उन्हें दंत स्वच्छता के बारे में भी जागरूक होने की आवश्यकता है। बृहस्पतिवार को आईपीयू ने विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सेल के तत्वावधान में वर्ल्ड प्रोस्थोडोंटिस्ट डे के अवसर पर एक श्रृंखला सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित हुए।
इन कार्यक्रमों की मेजबानी विश्वविद्यालय के द्वारका परिसर में इंडियन प्रोस्थोडोंटिक सोसाइटी दिल्ली- एनसीआर चैप्टर द्वारा की गई थी। इसमें जो शिविर आयोजित किए गए उसमें मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, केडी डेंटल कॉलेज, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन फार्मास्यूटिकल साइंसेज, हील फाउंडेशन, यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर और रोटरी ब्लड सेंटर का भी सहयोग मिला। जिससे रोकथाम स्वास्थ्य देखभाल और मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके। इसमें छात्रों, संकाय सदस्यों, एनएसएस स्वयंसेवकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में रक्त शर्करा, रक्तचाप, शरीर संरचना विश्लेषण और दंत परीक्षणों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।