{"_id":"5a90e9ce4f1c1bfe7e8b75d0","slug":"a-haryanvi-actress-allegedly-rape-by-young-man-in-gautam-buddh-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री को ऑडिशन के नाम पर बनाया हवस का शिकार, दरिंदगी के बाद दिखाई और हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेत्री को ऑडिशन के नाम पर बनाया हवस का शिकार, दरिंदगी के बाद दिखाई और हैवानियत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की एक अभिनेत्री को देहाती फिल्म में काम दिलाने के बहाने नोएडा बुलाया। ऑडिशन से पहले आरोपी ने चाय पिलाई और फिर उसके साथ हैवानियत कर डाली। जानें पूरा मामला।
घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है। नोएडा के ममूरा गांव में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, हरियाणा की एक अभिनेत्री को देहाती फिल्म में काम दिलाने के बहाने नोएडा बुलाया और फिर उसे हवस का शिकार बनाया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाई है और पुलिस से शिकायत करने पर उसे वायरल करने की धमकी दी है। रोहतक निवासी अभिनेत्री वहीं पर नाटक व देहाती फिल्मों में काम करती है।
विज्ञापन
उसका आरोप है कि नाटक की शूटिंग के दौरान ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर निवासी एक युवक से मुलाकात हुई थी। उसने देहाती फिल्म में मुख्य रोल देने का वादा किया था। आरोपी ने उसे ऑडिशन देने के नाम पर 17 फरवरी को नोएडा के ममूरा गांव में बुलाया।

यहां पर एक मकान में कमरे में कुछ कैमरे रखे हुए थे। उसने ऑडिशन से पहले चाय पिलाई जिसमें कुछ नशीला पदार्थ था। इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शुक्रवार को इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।
उधर, फेज-3 थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी इस तरह की कोई शिकायत उनके सामने नहीं आई है। यदि ऐसा है तो पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा एक अन्य मामले में पुलिस ने बच्ची को छेड़ने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-15 में एक बच्ची से छेड़छाड़ की थी। आरोपी दिलशाद बिहार का रहने वाला है और पीड़िता के घर के पास ही रहता है।
आरोपी ने 19 फरवरी को बच्ची से अश्लीलता की थी। शुक्रवार को पुलिस ने उसे नोएडा सेक्टर-18 के पास से दबोच लिया।