फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A glittering evening of Rajasthani culture is held in Delhi.

Delhi NCR News: दिल्ली में सजी राजस्थानी संस्कृति की जगमग शाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान फाउंडेशन ने मनाया भव्य दिवाली सम्मेलन
विज्ञापन


नई दिल्ली। राजधानी में बृहस्पतिवार की शाम को भव्य दिवाली मिलन समारोह और संगीत संध्या का आयोजन किया गया। राजस्थान फाउंडेशन (दिल्ली चैप्टर) ने मारवाड़ी युवा मंच और मारवाड़ी सम्मेलन के सहयोग से इस शानदार शाम को आयोजित किया। आयोजन न केवल दीपों के पर्व का उत्सव था, बल्कि राजस्थान की संस्कृति, एकता और सामुदायिक भावना का जीवंत प्रतीक भी बना।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक परंपरा के अनुसार गोवर्धन पूजा से हुई। आयोजन का नेतृत्व राजस्थान फाउंडेशन (दिल्ली चैप्टर) के अध्यक्ष सीए डॉ. रामावतार किला ने किया। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ने, सामाजिक उत्तरदायित्व और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, कि हम भले ही राजस्थान से दूर हैं, लेकिन राजस्थान हमारे दिलों में बसता है। हमारी एकता, मूल्य और करुणा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।
विज्ञापन


गोपेंद्र नाथ भट्ट ने बताया कि जयपुर में आयोजित राइजिंग राजस्थान शिखर सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। उन्होंने प्रवासियों से इसमें भाग लेने और अपनी मातृभूमि के विकास में योगदान देने की अपील की। इस दौरान बीकानेर मूल की बीएसएफ अधिकारी तनुश्री को विशेष सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर श्याम सुंदर अग्रवाल, श्याम बागड़ी, गोविंद चौधरी और पवन गोयनका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed